
Domino's 20 Minute Pizza Delivery : अब आप आधे घंटे से भी कम समय में पसंदीदा पिज्जा डिलीवर करा सकते हैं। डोमिनोज पिज्जा - भारत की सबसे बड़ी पिज्जा चेन, ने देश के 14 शहरों के 20 क्षेत्रों में अपनी 20 मिनट डिलीवरी सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। ब्रांड अब तक 30 मिनट की डिलीवरी करता था। पर अब इसने डिलिवरी के समय में और समय कर दिया है।
कैसे हुआ ये संभव
डोमिनोज़ इंडिया की 20-मिनट की डिलीवरी योजना के पीछे कई कारण हैं। इनमें इन-स्टोर प्रोसेस इंप्रूव्मेंट, डायनामिक रिसॉर्स प्लानिंग, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और बेहतर ऑपरेश्नल एफिशिएंसीज के लिए इंटरवेंशंस, और आसपास में स्टोर्स का विस्तार करना शामिल है। कंपनी ने कहा कि ये सारे कदम ब्रांड को पूरी प्रोसेस के ओवरऑल टाइम को कम करने मदद करते हैं। इससे ग्राहक को तक गर्म, फ्रेश और टेस्टी पिज्जा मिलता है। साथ ही फूड क्वालिटी और डिलीवरी राइडर्स की सुरक्षा से समझौता नहीं होता।
कई एरिया में मिलेगी सर्विस
जुबिलेंट फूडवर्क्स के सीईओ और एमडी समीर खेत्रपाल ने इस मौके पर कहा कि भारत में कई पिन कोड्स में ग्राहकों को हायर सर्विस लेवल्स देने के लिए एनालिटिक्स, इनसाइट्स और टेक्नोलॉजी का उपयोग करके तीन-आयामी अप्रोच के माध्यम से संभव हुआ है, जिसमें सर्विस और क्वालिटी नंबर 1 प्राथमिकता है।
भारत की तारीफ
डोमिनोज़ के सीईओ रसेल वेनर ने भारत को अपने देश अमेरिका के बाहर पिज्जा कंपनी का सबसे बड़ा बाजार बताते हुए कहा कि भारत में एक बड़ी क्षमता है और ये कंज्यूमर-सेंट्रिक बाजार है। उन्होंने कहा कि डोमिनोज़ इंडिया की ग्रोथ हाल के दिनों में जोरदार रही है, और हमें विश्वास है कि हमारे लिए बहुत बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत सभी बिजनेस वर्टिकल्स में कंजयूमर-सेंट्रिक स्ट्रेटेजीज को सफलतापूर्वक चलाने का एक बेहतरीन उदाहरण है।
दोगुनी करेगी आउटलेट्स की संख्या
पिज्जा चेन डोमिनोज भारत में आउटलेट्स की संख्या मौजूदा 1,700 से लगभग 3,000 तक दोगुनी कर देगी। ये काम मध्यम अवधि में किया जाएगा। दुनिया की सबसे बड़ी पिज्जा चेन के 95 देशों में करीब 20,000 स्टोर हैं, जिनमें अमेरिका में सबसे अधिक 6,700 हैं। इसके बाद भारत का ही स्थान है।
भारत से सीखने की सलाह
वेनर ने कहा है कि भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, क्योंकि अमेरिका के बाहर स्टोर-वाइज सबसे बड़ा बाजार है। हम हर साल लगभग 250 स्टोर यहां जोड़ेंगे। वीनर ने कहा है कि वे डोमिनोज दुनिया भर के स्टोर्स को भारत से सीखने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं (सभी स्टोर) को डोमिनोज़ इंडिया की तरह काम करने की सलाह देता हूं। जब आप भारत में नंबर एक पिज्जा कंपनी और नंबर एक रेस्तरां हैं, तो आपके पास एक बहुत अच्छा पैमाना है। भारत में, डोमिनोज पिज्जा का कारोबार का बड़ा हिस्सा डिलीवरी और सिट-इन अकाउंटिंग से आता है जो 30 प्रतिशत है। लेकिन नए ग्राहकों को पाने के लिए सबसे बड़ा चैनल स्टोर ही रहता है। डोमिनोज़ एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय पिज़्ज़ा रेस्तरां चेन है जिसकी स्थापना 1960 में हुई थी और इसका नेतृत्व सीईओ रसेल वेनर कर रहे हैं। डोमिनोज़ के 83 से अधिक देशों और दुनिया भर के 5,701 शहरों में स्टोर हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications