Donald Trump Davos Plane Glitch: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दावोस में विश्व आर्थिक फोरम (WEF) की बैठक में शामिल होने जा रहे ट्रंप के एयरफोर्स वन विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खराबी आने के चलते विमान को तत्काल यू-टर्न लेकर वॉशिंगटन लौटना पड़ा, जिससे ट्रंप की यात्रा बाधित हो गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का विमान एयर फोर्स वन मंगलवार शाम स्विट्जरलैंड के लिए उड़ान भरने के बाद जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने कहा कि लौटने का फैसला टेकऑफ के बाद लिया गया जब एयर फोर्स वन में मौजूद क्रू ने एक मामूली इलेक्ट्रिकल दिक्कत का पता लगाया और सावधानी बरतते हुए वापस लौटने का फैसला किया। ट्रंप लौटने के बाद दूसरे विमान में सवार होंगे और दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की अपनी यात्रा जारी रखेंगे।
दावोस में क्या हो रहा है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप दावोस में हो रही विश्व आर्थिक फोरम की 56वीं बैठक में शिरकत करने जा रहे थे। इस अहम कार्यक्रम के दौरान, कुछ शीर्ष भारतीय सीईओ सहित कुल 146 वैश्विक कॉर्पोरेट लीडर्स उनसे मिलने वाले थे। जानकारी के अनुसार, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, विप्रो के सीईओ श्रीनि पालिया, भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक सुनिल भारती मित्तल और इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख इस समूह में शामिल थे।
इस वर्ष दावोस में कॉर्पोरेट जगत की व्यापक भागीदारी की उम्मीद की जा रही है, जिसमें लगभग 1,700 से अधिक बिजनेस लीडर्स के भाग लेने की संभावना है। इनमें एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई जैसे दुनिया के कई बड़े दिग्गज शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, पलान्टिर के सीईओ एलेक्स कार्प और ओपनएआई की मुख्य वित्तीय अधिकारी सारा फ्रायर भी इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर उपस्थित रहेंगी। यह दर्शाता है कि दुनिया भर की शीर्ष कंपनियों और उनके प्रमुखों की उपस्थिति कितनी महत्वपूर्ण है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications