Trump-Modi Meet: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए अमेरिका पहुंचे हुए हैं, जहां उनका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत किया। वहीं, भारत से जुड़े हुए कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी हुई और व्हाइट हाउस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से एक सवाल पूछा गया जिसमें रिपोर्टर ने उनसे बोला अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियों को आप किस नजरिए से देखते हैं जिसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प को इस सवाल से बचते हुए देखा गया, वहीं उन्होंने रिपोर्टर के "उच्चारण" को दोषी ठहराया। हालांकि, ट्रम्प की तरफ से इस सवाल पर दावा किया गया कि वह रिपोर्टर के सवाल को समझ ही नहीं पाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारतीय रिपोर्टर के पूछे हुए सवाल को नहीं समझ पाए
प्रधानमंत्री मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उस दौरान ट्रम्प से भारतीय पत्रकार ने अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में सवाल पूछा, जिसके बाद इसका जवाब देते हुए कहा कि वह सवाल सुन नहीं पा रहे हैं।
ट्रम्प की तरफ से रिपोर्टर को कहा गया आपको तेज आवाज के साथ बोलना होगा। हालांकि, ट्रम्प के इस जवाब के बाद रिपोर्टर ने एक बार फिर वही सवाल दोहराया लेकिन ट्रम्प की तरफ से एक बार फिर वही कहा गया मै आपकी बातों को समझ नहीं पा रहा हूँ। यह उनका उच्चारण है, यह मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है।
इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अफगानिस्तान के एक रिपोर्टर के पूछे हुए सवाल के उच्चारण को समझने में दिक्कत की बात को कहते हुए सवाल का जवाब नहीं दिया था। उस समय ट्रम्प और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।
लेकिन उस समय ट्रम्प ने अफ़गानिस्तान की महिला रिपोर्टर से कहा आपकी ये अच्छी आवाज और एक अच्छा उच्चारण है। हालांकि, मै आपके माध्यम से पूछे गए सवाल के शब्दों को नहीं समझ पाया हूँ। लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगा शुभकामनाएं, शांति से रहें।
पीएम मोदी ने अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से भी मुलाकात की। हालांकि, पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस दौरान पीएम मोदी के साथ ब्लेयर हाउस पहुंचे, जहां स्पेसएक्स के सीईओ के तीन छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जो पीएम मोदी के साथ बैठे दिखाई दिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications