नयी दिल्ली। आम जनता के लिए महंगाई के मोर्चे पर एक और बुरी खबर आई है। अक्टूबर में थोक महंगाई दर बढ़ी है। पिछले महीने थोक महंगाई दर बढ़ कर 1.48 फीसदी पर पहुंच गई, जो इसके पिछले 8 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। थोक महंगाई के साथ-साथ पिछले महीने खुदरा महंगाई भी बढ़ी। यानी आम जनता को महंगाई के मामले में दोहरा झटका लगा। बता दें कि सितंबर में थोक महंगाई दर 1.32 फीसदी रही थी। वहीं पिछले साल अक्टूबर में देखें तो ये जीरो फीसदी ही थी। इस साल फरवरी में थोक महंगाई 2.26 फीसदी पर थी। फरवरी के बाद अक्टूबर में रही 1.48 फीसदी थोक महंगाई का सबसे ऊंचा स्तर है।

क्यों बढ़ी थोक महंगाई
खाद्य उत्पादों की कीमतों में तेजी के कारण पिछले महीने थोक महंगाई दर बढ़ी है। इनमें भी सब्जी, वेजिटेबल ऑयल, स्टील और बेसिक मेटल ने थोक महंगाई को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि खाद्य मुद्रास्फीति घटी है। मगर बावजूद इसके ये महंगाई बढ़ाने में बहुत अहम रही। अक्टूबर में खाद्य मुद्रास्फीति 6.37 प्रतिशत रही, जो पिछले महीने यह 8.17 प्रतिशत थी। सब्जियों और आलू की कीमतों में वृद्धि की दर क्रमशः 25.23 प्रतिशत और 107.70 प्रतिशत रही।
घटे पेट्रोल और डीजल के दाम
डब्लूपीआई (थोक मूल्य सूचकांक) डेटा से पता चलता है कि ईंधन और बिजली में अक्टूबर में 10.95 फीसदी की गिरावट आई। पेट्रोल की कीमत में 14.62 फीसदी और डीजल में 20.13 फीसदी की गिरावट आई। पिछले सप्ताह खुदरा महंगाई के आंकड़े पेश किए गए थे। आइए जानते हैं कि पिछले महीने खुदरा महंगाई कितनी रही थी।
2014 के सबसे ऊंचा स्तर
अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़ कर 7.61 फीसदी रही थी। इससे पहले सितंबर में खुदरा महंगाई दर 7.27 फीसदी थी। अक्टूबर में लगातार दूसरे महीने खुदरा मुद्रास्फीति 7 फीसदी से अधिक रही। खुदरा महंगाई की 7.61 फीसदी दर मई 2014 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। बता दें कि आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति में खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है। सरकार ने आरबीआई को मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत (+/- 2 प्रतिशत) पर सीमित करने के लिए कहा है। यानी ऊपर की तरफ यह अधिकतम 6 फीसदी होनी चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications