नयी दिल्ली। विदेश में जाकर हाई एजुकेशन करना लगभग सभी छात्रों का सपना होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए बच्चों के माता-पिता लोन लेते हैं। मगर बहुत से छात्र ऐसे होते हैं जिनका ये सपना अधूरा ही रह जाता है। वैसे आपको बता दें कि मोदी सरकार ने ऐसे छात्रों का विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा करने के लिए 1-2 नहीं ब्लकि पूरी 5 योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के जरिए हर साल 4000 छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाता है। आपको बता दें कि मोदी सरकार की ये योजनाएं विशेष कर अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों के लिए है। इन योजनाओं के जरिए होनदार छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। आइए जानते हैं सरकारी खर्चे पर विदेश जाकर पढ़ाई कराने वाली इन 5 योजनाओं के बारे में।
कौन-कौन सी योजनाएं हैं शामिल
यहां हम जिन योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं उनमें राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय प्रवासी छात्रवृत्ति, पढ़ो परदेस, यूजीसी की छात्रवृत्ति और सांस्कृतिक और शैक्षिक विनिमय कार्यक्रम छात्रवृत्ति शामिल है। इन सरकारी योजनाओं के सपोर्ट से आप सरकारी खर्च पर विदेश में पढ़ाई के लिए जा सकते हैं। मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों, और एससी-एसटी छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए ये योजनाएं शुरू की हैं। मगर ध्यान रहे कि इस योजनाओं का फायदा उठाने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। बिना नियमों के आप इन योजनाओं का फायदा नहीं उठा सकते।
इन शर्तों का पालन करना जरूरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर योजना के लिए नियम और शर्तें अलग हैं। जिन योजनाओं का जिक्र किया गया है उनमें राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना का फायदा केवल एससी और घुमंतू जाति के छात्र ही ले सकते हैं। इस छात्रवृति योजना को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संभालता है। जनजातियों मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली राष्ट्रीय प्रवासी छात्रवृत्ति योजना से केवल एसटी कैटेगरी के होनहार छात्र ही फायदा ले सकते हैं। इसी तरह 'पढ़ो परदेस छात्रवृत्ति योजना' अल्पसंख्यक मंत्रालय संभालता है। इस योजना से अल्पसंख्यक छात्र सबसे अधिक लाभ उठाते हैं। इसी तरह यूजीसी और हंगरी सरकार मिल कर एक कार्यक्रम चलाते हैं, जिससे सालाना 200 छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिलता है। आखिर में सांस्कृतिक और शैक्षिक विनिमय कार्यक्रम में योग्यता के आधार पर चुन कर छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजा जाता है।
कैसे करें इन योजनाओं के लिए आवेदन
अगर आप इन योजनाओं का फायदा उठाना चाहते हैं आपको इनके लिए आवेदन करना होगा। बता दें कि आवेदन के लिए जिन चीजों की आपको जरूरत होगी उनमें पहचान पत्र, फोटो, आपकी एजुकेशन के सर्टिफिकेट, एग्जाम मार्क्स शामिल हैं। ये सारी अहम जानकारी और डॉक्यूमेंट आपको आवेदन फॉर्म के साथ जमा करने होंगे। दूसरी बात आपके परिवार की सालाना इनकम 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा किसी भी परिवार के एक ही छात्र को योजना का फायदा मिल सकता है। आपको जाने से पहले विदेशी यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications