Drone Taxi In India: भारत में हमेशा जाम की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो जाम की स्थिति इतनी बुरी हो जाती है कि आपको रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट तक पहुंचने में भी ट्रेन और प्लेन छुटने तक का समय हो जाता है। ऐसे में पैसेंजर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होती जा रही है, वैसे ही लोगों के पास और ज्यादा गाड़ियां आती जा रही हैं। यह बात भी साफ है कि जितनी ज्यादा गाड़ियां होगी जाम की स्थिति भी उतनी ही बदतर होगी। यही कारण है कि भारत अब इस समस्या से निपटने के लिए कई विकल्प तलाश रहा है। केंद्रीय राज्य परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि जल्द ही भारत में पैसेंजर ड्रोन शुरू कर दिया जाएगा। यह उड़ने वाले ड्रोन होंगे जो लोगों को बैठक एक से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।
गडकरी के अनुसार इन ड्रोन का इस्तेमाल करके आप ज्यादा जाम वाली जगह को आसानी से क्रॉस कर सकते हैं। साथ ही इन्हें एयरपोर्ट के आसपास भी यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए इजाजत मिल जाएगी। केंद्रीय मंत्री के अनुसार ड्रोन टैक्सी का इस्तेमाल करके जाम से होने वाली दिक्कत को काफी हद तक कम भी किया जा सकता है।

छोटी दूरी की यात्रा करने के लिए शहरों में लोगों के द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे आप कुछ दूर जाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही कहीं आसपास आने-जाने के लिए आप इन टैक्सी ड्रोन का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इन्हें इस्तेमाल करने से समय की काफी बचत होगी और रोड पर लगने वाला जाम भी काफी हद तक काम हो जाएगा।
मिल रही जानकारी के मुताबिक एक ड्रोन टैक्सी में चार लोग को कैरी करने की क्षमता होती है। इस सुविधा को मुख्य रूप से एयरपोर्ट जाने वाले लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इन ड्रोन टैक्सी टैक्सी की मदद से सिटी सेंटर और एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह बात एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस रिपेयर एंड ओवरहाल डिपो द्वारा रखे गए एक प्रोग्राम के दौरान कही है। भारत में की जा रही रिसर्च पर भरोसा जताते हुए नितिन गडकरी ने कहा है कि इंडिया की टेक्नोलॉजी को देखते हुए लगता है कि आने वाले समय में पैसेंजर ड्रोन का सपना जल्द ही सरकार होने वाला है।
फिलहाल ड्रोन का इस्तेमाल पैकेज डिलीवरी के लिए किया जा रहा है, क्योंकि इनकी कैपेसिटी लिमिटेड होती है और यह उससे ज्यादा लोड नहीं उठा सकते हैं। हालांकि इस प्रिंसिपल का इस्तेमाल करके अब साइंटिस्ट ज्यादा पावरफुल ड्रोन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो एक नहीं बल्कि चार इंसानों को आराम से उठा सके। मिल नहीं जानकारी के मुताबिक साल 2026 तक भारत को अपनी ड्रोन टैक्सी मिल सकती है।
अगर भारत 2026 तक ड्रोन टैक्सी बना लेता है, तो वह अपनी यातायात की व्यवस्था में एक जबरदस्त परिवर्तन कर पाएगा। यह भारत के यातायात व्यवस्था के लिए एक बेहतरीन क्रांति भी साबित हो सकती है। इससे जहां एक तरफ जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा वहीं कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा, क्योंकि अब लोगों के पास यात्रा करने का एक और वह ऑप्शन होगा हवा में में पैसेंजर ड्रोन टैक्सी पर ट्रैवल करना।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: आज सोना फिर हुआ महंगा, जानिए अभी खरीदें या कुछ दिन रुकें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications