DroneAcharya Aerial Share Price: आपको बताते चलें कि इस समय मार्केट में ड्रोन आचार्य एरियल के शेयर्स की भरी मांग देखी जा रही है। यह एक एरियल इनोवेशन से जुड़ी हुई इंडस्ट्री है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जब इसका आईपीओ लॉन्च हुआ था तब इसकी इश्यू प्राइस 54 रुपए की थी। अगर आप आज बात करते हैं, इस कंपनी के शेयर की तो इनकी प्राइस 200 रुपए के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। ऑनलाइन मिल रही जानकारी के मुताबिक आज इस कंपनी के शेयर में करीब सात फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है, जिस वजह से इसके भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और वह 200 रुपए के पार हो गए।
आपको बताते चलें कि आज इस कंपनी को रक्षा मंत्रालय के द्वारा भी एक बड़ा ऑर्डर मिला है। यह जानकारी बीएसई को एक फाइलिंग में कंपनी के द्वारा दी गई है। कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि इसमें कॉन्ट्रैक्ट ऑर्डर के अनुसार मैकेनाइज्ड आर्मी कोर्सेज ग्रुप, अपडेटेड ड्रोन ट्रेंनिंग प्रोवाइड करना और अहमदनगर में क्षमता निर्माण जैसे कई काम शामिल है। आपको बताते चलें कि इस कंपनी द्वारा अहमदनगर के सीनियर अधिकारियों को कुशल ड्रोन पायलट बनने के लिए ट्रेन किया जाएगा।

वहीं बात की जाए कंपनी की तो वह सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा इतना बड़ा ऑर्डर पाकर काफी खुश है। कंपनी का कहना है कि यह ऑर्डर उसके लिए एक मील का पत्थर है। यह डिफेंस टेक्नोलॉजी में ड्रोन को शामिल करने के का एक बेहततरीन उदाहरण भी माना जा रहा है।
अपको बता दें कि कंपनी के अनुसार भारतीय सेना, रक्षा मंत्रालय के साथ एक सफल सहयोग की आशा कर रहा है। कंपनी ने कहा है कि राष्ट्रीय रक्षा में योगदान देने में गर्व महसूस करती है।
आज के दिन यानी 16 जनवरी के दिन इस कंपनी के शेयर की परफॉर्मेंस की तो आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इस कंपनी के शेयर में आज बाजार बंद होने तक 194.60 रुपए तक पर कारोबार कर रहे थे।
वहीं अगर आप बात करते हैं इस कंपनी के 52 हफ्ते के हाई और लो लेवल के बारे में तो, इस कंपनी के शेयर के पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 221 रुपए रहा है, वहीं पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 111.15 के आसपास रहा है।
आपको बताते चलें कि इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस समय 4.67 बिलियन का है। अगर पिछले एक कारोबारी महीने की बात की जाए तो इस कंपनी के शेयर में माइनस 5.74 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
लेकिन पिछले 6 कारोबारी महीन में इस कंपनी के स्टॉक्स ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाते हुए 25.06 प्रतिशत तक का रिटर्न भी दिया है। पिछले 2 साल की बात करें तो इसके अंदर कंपनी के स्टॉक में 81 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया है।
अगर बात की जाए इस कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग की तो साल 2022 में यह 52 रुपए प्रति शेयर से लेकर 54 रुपए तक के प्राइस बैंड पर लॉन्च किया गया था।
आपको बताते चले कि इस कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 23 सितंबर 2022 को हुई थी। इसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर करीब 90 प्रतिशत की प्रीमियम प्राइस पर लिस्ट किया गया था।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications