Dr Reddys Q4 Results 2024: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. कंपनियां तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है. फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज ने 7 मई को रिजल्ट्स जारी किए. दमदार नतीजों के साथ कंपनी ने 800 फीसदी के तगड़े डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड मीटिंग में मंगलवार को फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिली. बाजार बंद होने पर डॉ रेड्डीज का शेयर हल्की गिरावट के साथ 6259 रुपए के भाव पर बंद हुआ.
800% डिविडेंड का ऐलान
एक्सचेंज फाइलिंग में डॉ रेड्डीज ने बताया कि बोर्ड ने FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. शेयरहोल्डर्स को 5 रुपए प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर 40 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलेगा. यानी शेयरहोल्डर्स को 800 फीसदी का तगड़ा डिविडेंड प्रॉफिट होगा. डिविडेंड की रकम सालाना बैठक के 5 दिन बाद ही खाते में आ जाएगी. कंपनी 40वीं AGM में डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर नजर रहेगी.

अनुमान से बेहतर नतीजे
हैदराबाद बेस्ड कंपनी को मुनाफा जनवरी से मार्च के दौरान अनुमान से बेहतर रहा. सालाना आधार पर मुनाफा 36 फीसदी बढ़कर 1307 करोड़ रुपए रहा. जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 960 करोड़ रुपए रहा था. आय में भी 12 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई. सालाना आधार पर आय 6,297 करोड़ रुपए से बढ़कर 7083 करोड़ रुपए रही.
फार्मा कंपनी का कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA 14 फीसदी बढ़कर 1872 करोड़ रुपए रहा, जोकि साल भर पहले की समान तिमाही में 1631.2 करोड़ रुपए रहा था. EBITDA मार्जिन भी 25.9 फीसदी से बढ़कर 26.4 फीसदी पर पहुंच गया है.
मैनेजमेंट में हुआ बड़ा बदलाव
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर यानी CFO पराग अग्रवाल 31 जुलाई 2024 से रिटायर हो जाएगे. उनकी जगह एम वी नरसिम्हन लेंगे. नए CFO 1 अगस्त, 2024 से जिम्मेदारी संभालेंगे. ब्रोकरेज के एक अनुमान के मुताबिक डॉ रेड्डीज की कैंसर की दवा Revlimid का कुल आय करीब 100-115 मिलियन डॉलर हिस्सा रहा. सालाना आधार पर Q4FY24 में US रेवेन्यू $32.6 बिलियन डॉलर रहा, जिसमें सालाना आधार पर 29 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. कंपनी के बेस कारोबार के वॉल्यूम में भी जबरदस्त ग्रोथ दर्ज किया गया. इसकी वजह नए लॉन्च समेत अन्य बड़े ट्रिगर्स रहे.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications