डीटीएच यानी डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) ग्राहकों के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरआईए) एक अच्छी खबर लाया है।
नई दिल्ली: डीटीएच यानी डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) ग्राहकों के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरआईए) एक अच्छी खबर लाया है। अच्छी बात ये है कि डीटीएच के उपभोक्ता भी मोबाइल की तर्ज पर अपने सर्विस प्रोवाइडर की सर्विस पसंद न आने पर ऑपरेटर को बदल सकेंगे। यानी सर्विस पसंद न आने पर डीटीएच उपभोक्ता डीटीएच पोर्टेबिलिटी की सुविधा उठा सकेंगे। जी हां डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों की सर्विस पसंद न आने या किसी नई कंपनी की सेवा लेने जा रहे ग्राहक अब जल्द ही डीटीएच पोर्टेबिलिटी की सुविधा उठा सकेंगे।

दूसरी कंपनियों की सर्विस के लिए कर सकेंगे स्विच
जानकारी दें कि ग्राहकों को नया सेटअप बॉक्स खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी बल्कि वे एक ही सेटअप बॉक्स से दूसरी कंपनियों की सर्विस के लिए स्विच कर सकेंगे। फिलहाल मोबाइल ग्राहकों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा मिली हुई है। लेकिन अब ठीक वैसे ही डीटीएच ग्राहकों को भी मिलने जा रही है। TATA SKY, DISH TV, AIRTEL DTH यूजर्स जल्द ही इसका फायदा उठा सकेंगे।
ट्राई ने पूरी की लैब टेस्टिंग
टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने इंटरऑपरेबल सेटअप बॉक्स की लैब टेस्टिंग पूरी कर ली है। ट्राई ने कहा है कि उसने डिजिटल टीवी प्रसारण सेवाओं के लिए इंटरऑपरेबल सेट-टॉप बॉक्स पर एक नया परामर्श पत्र जारी किया है। इसके जरिए इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगे गए हैं। इसमें सॉफ्टवेयर, केबल ऑपरेटर्स आदि को लेकर भी सुझाव मांगे गए हैं। ट्राई ने सभी संबंधित पक्षों से 9 दिसंबर तक राय मांगी है।
ग्राहकों को मिलेगा बेहतरीन सर्विस प्रोवाइडर को चुनने का मौका
जानकारी दें कि ट्राई ने एक बयान में कहा कि डीटीएच पोर्टेबिलिटी न होने के चलते डीटीएच इंडस्ट्री की ग्रोथ को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही इस सेक्टर में अलग-अलग कंपनियों के बीच इस सर्विस का न होना तकनीकी कमी को भी उजागर करता है। पोर्टेबिलिटी ग्राहकों की चुनने की स्वतंत्रता को मजबूत करेगी इसके साथ ही इसके जरिए ओपन मार्केट और ई-कचरे में भी कमी आएगी। वहीं मालूम हो कि एसटीबी के बढ़ते दाम, रिप्लेसमेंट की बढ़ती लागत और एसटीबी की क्वालिटी आदि ग्राहकों को सीधे प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर ट्राई इसे लागू कर करती है तो ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस प्रोवाइडर को चुनने का मौका मिलेगा और जेब पर भी कम बोझ पड़ेगा। बता दें कि मोबाइल ग्राहकों को यह सुविधा मिली हुई है कि वह बिना सिम बदले दूसरी कंपनियों की सेवाएं ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ रकम चुकानी होती है। हालांकि डीटीएच ग्राहकों को इस सेवा के शुरू हो जाने पर पोर्टेबिलिटी के लिए चार्ज लिया जाएगा या नहीं यह अभी तक साफ नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications