Dubai Gold Rate: दुबई में कई दिनों से सोने की कीमत में तेजी बनी हुई थी, आज उस तेजी पर ब्रेक लगा गया है। ईद-उल-अजहा से पहले गोल्ड रेट में गिरावट आना निवेशकों के लिए अच्छा हो सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा और भू-राजनीतिक मोर्चे पर रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मध्य पूर्व में संघर्षों ने सोने की कीमतों को तेज किया है।

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को दोपहर के 12:20 बजे 425 रुपए यानी 0.44 प्रतिशत रुपए उछलकर 96950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 94189 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95184 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 87169 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88105 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71327 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72075 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 90900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 90800 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11110 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.15 फीसदी या 5.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,357.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार दोपहर 12:27 बजे 34.45 फीसदी या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 0.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई क्योंकि अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखने को मिली है। यह गिरावट उस वक्त आई है जब इस हफ्ते के आखिर में आने वाले अमेरिकी लेबर डेटा का बाजार को इंतजार है, जो फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
सोमवार को सोने में चार हफ्तों की सबसे बड़ी उछाल के बाद मंगलवार को इसकी कीमतों में करीब 1.4% की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका की मई महीने की एंप्लायमेंट रिपोर्ट और अन्य जॉब डेटा शुक्रवार को जारी होंगे। इस बीच, बाजार अमेरिका की ट्रेड टॉक पर भी नजर बनाए हुए है। हालांकि, इस साल अब तक सोना 27% से ज्यादा बढ़ चुका है।
निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं क्योंकि ट्रेड वॉर से जुड़े जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं और सॉल्यूशन की उम्मीदें कमजोर पड़ती दिख रही हैं। चीन ने अमेरिका पर हालिया युद्धविराम को गंभीर रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया है, वहीं EU(European Union) ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने टैरिफ की धमकी पर अमल करते हैं तो वे भी जवाबी कदम उठाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications