Dubai Gold Rate: दुबई में इस महीने के आखिरी दिन आज 31 जुलाई को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका के फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों को इस बार भी न बदलने का फैसला रहा।
इसके अलावा, अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने इस साल ब्याज दरों में कटौती की संभावना को भी कम कर दिया है, जिससे सोने की मांग पर असर पड़ा।

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट गुरूवार को दोपहर के 12:33 बजे 20 रुपए यानी 0.02 प्रतिशत रुपए फिसलकर 98047 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 94855 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95272 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 87824 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88241 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71856 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72190 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 91700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 92100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 12500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 12700 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.03 फीसदी या 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,300.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार दोपहर 12:45 बजे 37.02 फीसदी या 0.69 डॉलर की गिरावट के साथ 1.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
केडिया एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। सोना एक बार फिर $3,290 प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। यह उछाल पिछले सत्र की गिरावट के बाद देखने को मिला है। निवेशकों ने अमेरिका की नीतियों और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर अपनी नजरें टिकाई रखीं।
फेड ने ब्याज दरें नहीं बदलीं
फेडरल रिजर्व ने अपनी बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अभी ब्याज दरों में कटौती करना जल्दबाजी होगी। यानी निकट भविष्य में दरों में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़े
अमेरिका के ताजा GDP और प्राइवेट जॉब्स के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए हैं। इन आंकड़ों से बाजार में निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications