Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के भाव में आज उछाल दर्ज किया जा रहा है। इन दिनों यहां सोने और चांदी के भाव लगातार बदलाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी और गिरावट देखने को मिल रही है।
सोने की कीमतों पर एक बार फिर दबाव बनता नजर आ रहा है, जिसका मुख्य कारण है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई ट्रेड पॉलिसी और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर जारी असमंजस।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 94457 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 93231 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 87448 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 86338 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71547 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70636 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 91550 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 90900 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11100 रुपए था।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह रही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई ट्रेड पॉलिसी और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर जारी असमंजस। ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव लगभग $3,320 प्रति औंस पर पहुंच गया, जो बुधवार की तुलना में 0.4% अधिक है।
ट्रंप ने ब्राज़ील समेत कई देशों के खिलाफ नए टैरिफ नोटिस जारी किए हैं। इससे दुनियाभर के निवेशकों के बीच अस्थिरता का माहौल बन गया है और वे अब सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें सोना सबसे आगे है।
हालांकि इस बार वैश्विक बाजारों में पहले जैसी घबराहट नहीं दिखी है, जैसा अप्रैल में हुआ था जब 'रिसीप्रोकल टैरिफ' की घोषणा की गई थी। इसकी एक वजह यह भी है कि नई डेडलाइन अब 1 अगस्त तक बढ़ा दी गई है, जिससे बाजार को थोड़ा वक्त मिला है।
बुधवार को जारी फेडरल रिजर्व की मीटिंग मिनट्स में यह साफ दिखा कि नीति-निर्माताओं के बीच ब्याज दरों को लेकर मतभेद उभर रहे हैं। कुछ अधिकारी मानते हैं कि टैरिफ का असर महंगाई पर पड़ेगा, जबकि बाकी इससे सहमत नहीं हैं।
इसी अनिश्चितता और जोखिम के माहौल में सोने को 'सुरक्षित संपत्ति' मानते हुए निवेशक इसमें भरोसा जता रहे हैं। बीते कुछ दिनों में सोना करीब 2% तक मजबूत हो चुका है और आने वाले समय में भी इसकी मांग बढ़ने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications