Dubai Gold Rate: दुबई में एक बार फिर सोने की कीमत में उछाल दर्ज किया जा रहा है। बीते एक दिन पहले दुबई में सोने के रेट में गिरावट देखने को मिली थी। मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंसन के बीच दुबई में गोल्ड रेट में उछाल उछाल आना निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। गोल्ड रेट में इजाफा आने की वजह ईरान का इजराइल पर हमला भी माना जा रहा है।

इसका असर कई एसेट क्लास पर पड़ता दिख रहा है। गोल्ड और क्रूड ऑयल में जबरदस्त तेजी आई है। वहीं, दुनियाभर के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। आज भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने के कारण सोने के रेट नया रिकॉर्ड हाई बना सकती है।
MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को दोपहर के 12:26 बजे 1448 रुपए यानी 1.47 प्रतिशत रुपए उछलकर 99840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 95839 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 94080 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 88746 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87163 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 72615 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 71325 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज इंदौर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 91050 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज इंदौर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10890 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.09 फीसदी या 36.98 डॉलर की तेजी के साथ 3,416.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार दोपहर 12:30 बजे 36.09 फीसदी या 0.14 डॉलर के उछाल के साथ 0.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग कि रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिला, जब अमेरिका में एक और कमजोर महंगाई रिपोर्ट सामने आई। इस रिपोर्ट ने संकेत दिया कि फेडरल रिजर्व इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। मई महीने के दौरान अमेरिका में उत्पादक मूल्य मुद्रास्फीति (PPI) लगभग स्थिर रही, जो इस बात का संकेत है कि हालिया टैरिफ (आयात शुल्क) का असर अब तक उपभोक्ताओं और कारोबारों पर कीमतों के रूप में नहीं पड़ा है।
इसी बीच एक और रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए दोबारा आवेदन करने वालों की संख्या बढ़कर दिसंबर 2021 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। यह इस ओर इशारा करता है कि अब अमेरिकी बेरोजगारों को नई नौकरी पाने में ज्यादा समय लग रहा है।
इन आर्थिक संकेतकों के सामने आने के बाद अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड और डॉलर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सोने की कीमतों को 1.3% तक का लाभ मिला, हालांकि बाद में कुछ मुनाफावसूली के कारण बढ़त थोड़ी कम हो गई।
बाजार के निवेशकों ने अब यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। ऐसा होने की स्थिति में सोने जैसे गैर-ब्याजधारी परिसंपत्तियों को लाभ होता है, क्योंकि लोअर रेट्स की स्थिति में इनकी मांग बढ़ती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications