Dubai Gold Rate Today: दुबई में महीने के आखिरी दिन यानी 30 सितंबर को सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई है, जो कई कारकों के प्रभाव से आई है। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित दर कटौती पर थी, वहीं ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर बढ़ी चिंता और डॉलर की कमजोरी ने भी इस तेजी को बढ़ावा दिया।

इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों की बड़े पैमाने पर गोल्ड खरीदारी और रिटेल निवेशकों की मजबूत मांग ने कीमतों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचा दिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें मंगलवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले 14 वर्षों का सबसे शानदार मासिक प्रदर्शन रहा है। आज स्पॉट गोल्ड में 2.78% की वृद्धि देखी गई, और यह प्रति औंस $3,864 पर कारोबार कर रहा है।
MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार सुबह 11:30 बजे 1302 रुपए यानी 1.13 प्रतिशत रुपए उछलकर 116750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 111341 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 109529 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 103125 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 101373 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 84699 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 83370 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 108450 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 107150 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 15100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 15000 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.02 फीसदी या 39.15 डॉलर की तेजी के साथ 3,865.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 11:54 बजे 47.02 फीसदी या 0.16 डॉलर की तेजी के साथ 0.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications