Dubai Gold Rate: दुबई में इस हफ्ते के शुरुआत से ही सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है. बीते कई दिनों से इसी तरह सोने और चांदी के दाम में उतार-चढाव बना हुआ है जिस कारण इसमें निवेश करने वालो को कई बार सोचना पड़ रहा है.
सोने की कीमत में गिरावट की वजह को अमेरिकी डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली को माना जा रहा है। गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है।

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को दोपहर के 12:14 बजे 122 रुपए यानी 0.13 प्रतिशत रुपए उछलकर 97333 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 94273 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 94506 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 87380 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87497 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71973 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 71586 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज बेंगलुरु सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 91000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 91450 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज बेंगलुरु सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11400 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11500 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.29 फीसदी या 9.81 डॉलर की तेजी के साथ 3,340.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार दोपहर 12:21 बजे 37.9 फीसदी या 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 0.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
दुबई में सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
दुबई को दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड हब में से एक माना जाता है, खासकर "Gold Souk" और टैक्स-फ्री सोने की खरीद के कारण। लेकिन सोना खरीदते समय कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, ताकि आप ठगे न जाएं और बेहतर डील पा सकें।
गोल्ड का प्योरिटी सर्टिफिकेट (Gold Purity Certificate) लें
हमेशा 22 कैरेट या 24 कैरेट सोने की शुद्धता तय करें।
दुबई में आमतौर पर Hallmark (जैसे - 916, 999) वाला सोना बेचा जाता है, जो उसकी शुद्धता को दर्शाता है। तय करें कि आपके बिल में कैरेट और वज़न लिखा हो।
गोल्ड रेट और मेकिंग चार्ज की तुलना करें
दुबई में सोने का रेट प्रतिदिन बदलता है, इसलिए खरीदारी से पहले उस दिन का Live Gold Rate जरूर जांचें।
Malling Charges (मेकिंग चार्ज) कई दुकानों में अलग-अलग होते हैं - कुछ जगह ये कम या बिल्कुल नहीं भी हो सकते हैं, खासकर बार्स या कॉइन में।
ड्यूटी फ्री/टैक्स फ्री गोल्ड लेकिन सीमा जानें
दुबई में सोना टैक्स फ्री होता है, लेकिन जब आप इसे भारत लाते हैं तो कस्टम ड्यूटी लागू होती है।
भारत में सोने की सीमा:
पुरुष - 20 ग्राम तक (₹50,000 तक)
महिला - 40 ग्राम तक (₹1 लाख तक)
इससे अधिक लाने पर ड्यूटी देनी होती है (अभी लगभग 13% से अधिक)
इनवॉइस/बिल जरूर लें
खरीदारी के समय प्रॉपर बिल लेना बहुत ज़रूरी है।
इससे यह साबित होता है कि सोना लीगल सोर्स से खरीदा गया है।
भारत लौटते समय कस्टम पूछे तो बिल दिखा सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications