दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस का असर देखा जा रहा है। कई देश कोरोना के कारण लॉकडाउन की स्थिति में है।
नई दिल्ली: दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस का असर देखा जा रहा है। कई देश कोरोना के कारण लॉकडाउन की स्थिति में है। इस वजह से अधिकतर देशों में लोगों ने खुद को अपने घरों में बंद कर लिया है। यहीं कारण है कि अब लोग ऑनलाइन शॉपिंग पर अधिक निर्भर हो रहे हैं और इसी वजह से अमेजन पर प्रोडक्ट्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर अचानक बढ़ी लोगों की डिमांड को देखते हुए अमेजन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में 1 लाख फुल और पार्ट टाइम भर्तियां निकाली हैं।

अमेजन को वेयर हाउस और डिलीवरी कार्य के लिए लोगों की तलाश
बता दें कि अमेजन की ओर से जारी बयान में कहा गया है अमेजन में उनके पास काफी संख्या में पेंडिंग ऑर्डर हैं, जिसे पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की जरूरत है। ऐसे में कंपनी 1 लाख लोगों को नौकरी देने पर विचार कर रही है। बता दें कि अमेजन यह नियुक्ति अमेरिका के लिए करने जा रहा है। कंपनी ने कहा कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका में फिलहाल एक घंटे के 15 डॉलर (1108 रुपए के आसपास) देती है लेकिन नई भर्तियों को प्रति घंटे के आधार पर अधिक भुगतान देने के लिए कंपनी 350 मिलियन डॉलर (लगभग 2,592 करोड़ रुपए) खर्च करने जा रही है।
बता दें कि कंपनी यूरोप और कनाडा में वेयरहाउस और डिलीवरी वर्कर्स के प्रति घंटे के वेतन में भी वृद्धि करेगा। ऐसी दिक्कत सिर्फ अमेजन का ही नहीं बल्कि अमेरिका के अन्य सुपर मार्केट क्रोगर औल रिले या फिर अल्बर्सटन भी अपने ऑडर पूरे करने के लिए स्टॉफ हायर करना पड़ रहा है। अमेरिका की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी यूनाइटेड पार्सल ने कहा कि हम सरकारी प्रतिबंधों के बावजूद लोगों के सामना पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। हम सड़क औऱ हवाई मार्ग दोनों से काम कर रहे हैं। बयान में कहा गया कि कंपनी अपने मौजूदा कर्मचारियों के साथ ही डिमांड को पूरा करने में जुटी है। कोरोना वायरस से दुनियाभर में करीब 1.55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 5,800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। अब तक भारत में 100 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications