नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अपने सभी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बंद करने का फैसला लिया है। हीरो मोटोकॉर्प ने भारत, कोलंबिया और बांग्लादेश सहित अपने सभी प्लांट्स में 31 मार्च तक संचालन बंद रखने का ऐलान किया है। हीरो ने राजस्थान के नीमराणा में स्थित अपने ग्लोबल पार्ट्स सेंटर को भी बंद करने का निर्णय लिया है। हीरो के अलावा फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स (एफसीए) ने फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड (रंजनगांव में स्थित फिएट की जॉइंट वेंचर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी) के साथ मिल कर अस्थाई तौर पर प्रोडक्शन रोकने का फैसला लिया है। कंपनी ने इसके लिए कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का हवाला दिया है।
हीरो ने शुरू किया वर्क फ्रॉम होम
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि राजस्थान के जयपुर में स्थित नवाचार और प्रौद्योगिकी केंद्र (सीआईटी) सहित अन्य सभी कार्यों और स्थानों पर कर्मचारी घर से काम करना जारी रखेंगे। हालांकि ये सुविधा उनके लिए नहीं होगी जिनका रोजमर्रा के काम के लिए मौजूद होना जरूरी है। पिछले सप्ताह आयोजित दो डिजिटल टाउन हॉल बैठकों के माध्यम से हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजल जारी स्थिति के कारण होने वाली गंभीर अड़चनों के बावजूद कर्मचारियों के साथ खड़े होने की बात कह चुके हैं।
हीरो ने किया टास्क फोर्स का गठन
हीरो के चेयरमैन द्वारा गठित टास्क फोर्स नियमित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और टेली-बैठकों के माध्यम से लगातार घटनाक्रमों की निगरानी कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सुरक्षा और व्यापार-निरंतरता की योजनाएँ अप-टू-डेट और प्रभावी हों। उधर फिएट का अस्थायी निलंबन, जो 31 मार्च, 2020 तक प्रभावी रहेगा, महाराष्ट्र राज्य में और विशेष रूप से पुणे में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। फिएट की तरफ से पहले से ही थर्मल स्क्रीनिंग सहित कर्मचारियों के लिए स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है।
प्लांट बंद रखने के दौरान फिएट करेगी और भी उपाय
प्लांट्स की बंद अवधि के दौरान फिएट रंजनगांव संयंत्र में कर्मचारियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए सफाई और सैनिटाइज भी करेगा। वहीं फिएट कम संख्या में कर्मचारियों के साथ काम करना जारी रखेगा, जो सिर्फ आपातकालीन सेवाओं के लिए हैं हैं। मगर संयंत्र बंद होने के कारण कंपनी किसी भी संयंत्र के कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगी और इस बंद अवधि के दौरान उन्हें अपना वेतन भी मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications