Dussehra Stock Pick: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन कमजोरी देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan Top Picks) ने लॉन्ग टर्म के लिए पिक किए हैं. इन शेयरों में 12 महीने के लिए निवेशक की राय है.
दशहरे में निवेश की स्ट्रैटेजी
फेस्टिव सीजन में स्टॉक में निवेश की राय है. दशहरे पर खरीदारी के लिए ब्रोकरेज ने टॉप पिक्स दिए हैं. इन शेयरों में TCS, HAL, जायडस वेलनेस, SBI और कोफोर्ज शामिल हैं. शेयरखान ने लॉन्ग टर्म के लिए इनवेस्टमेंट आइडिया के तौर पर 5 शेयरों को पिक किया है. शेयर में निवेश पर निवेशकों को करीब 54% तक का रिटर्न मिल सकता है.
शेयरखान ने खरीदारी के लिए IT सेक्टर से TCS के शेयर को पिक किया है. शेयर पर BUY की रेटिंग दी है. शेयर पर 23 फीसदी के रिटर्न मिल सकता है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पर 5230 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर 4,252.25 रुपए के भाव पर शुक्रवार को बंद हुआ था.

डिफेंस सेक्टर में कमाई का मौका
ब्रोकरेज फर्म ने डिफेंस PSU सेक्टर से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर को पिक किया है. शेयर पर BUY रेटिंग के साथ अपसाइड टारगेट दिया है. इसके तहत 5485 रुपए का टारगेट दिया है. निवेशकों को शेयर में निवेश पर 29 फीसदी तक का पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है.
जायडस वेलनेस (ZYDUS WELLNESS) के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की सलाह दी है. शेयर पर BUY रेटिंग के साथ 3000 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर यह टारगेट मौजूदा लेवल से करीब 54 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है. शेयर शुक्रवार को 1949 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
PSU स्टॉक बनाएगा पैसा
सरकारी सेक्टर से ब्रोकरेज फर्म ने SBI के शेयर को पिक किया है. शेयर BUY रेटिंग के साथ 975 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि शुक्रवार को शेयर 797 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. यानी निवेशकों को करीब 22 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है.
मिडकैप IT सेक्टर से कोफोर्ज का शेयर ब्रोकरेज फर्म को पसंद है. शेयर पर खरीदारी की राय दी है. साथ ही 8480 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि शेयर शुक्रवार को 7126 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से निवेशकों को करीब 19 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है.
मीडियम टर्म के लिए 2 शेयर पसंद
ब्रोकरेज फर्म ने मीडियम टर्म के लिए 2 शेयरों को भी पिक किया है. Q2 में दमदार डिपॉजिट ग्रोथ के चलते HDFC बैंक के शेयर को पिक किया है. शेयर पर BUY रेटिंग के साथ 1900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. इसके अलावा M&M के शेयर के लिए भी BUY रेटिंग दी है. शेयर पर 3490 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications