नई दिल्ली, सितंबर 03। सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों और बाइकों के आने के बावजूद भी भारत में पेट्रोल-डीजल बहुत अधिक डिमांड में रहते हैं। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की ब्रिक्री बहुत अधिक होती है। पर क्या आप जानते हैं कि पेट्रोल पंप कौन खोलता है? असल में इनकी डीलरशिप मिलती है। अगर आप किसी नए बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते हैं तो पेट्रोल पंप का बिजनेस एक शानदार आइडिया हो सकता है। पेट्रोल पंप खोल कर आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं। आगे जानिए पेट्रोल पंप खोलने का प्रोसेस क्या है।
मुनाफे का बिजनेस
पेट्रोल पंप का बिजनेस मुनाफे का बिजनेस होगा। गौरतलब है कि हमारे देश में कई सरकारी और प्राइवेट कंपनियां पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस जारी करती हैं। इनमें आईओसीएल (इंडियन ऑयल), बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम), एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम), एस्सार और रिलायंस शामिल हैं। यदि आपकी आयु 21 से 55 साल तक है तो आप पेट्रोल पंप का लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।
10वीं पास होना जरूरी
यदि आप ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो लाइसेंस प्राप्त करने के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। शहरी इलाके में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।
कितना आएगा खर्च
बात करें पेट्रोल पंप खोलने में आने वाले खर्च की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप खोलने के लिए करीब 15 लाख रुपये की जरूरत होगी। वहीं शहरी इलाके में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 30-35 लाख रुपये तक चाहिए होंगे।
क्या है प्रोसेस
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी की तरफ से एक फील्ड टीम रिसर्च के आधार पर किसी जगह रिटेल आउटलेट स्थापित करती है। अगर आउटलेट के लिए लोकेशन और जगह बिजनेस के लिए अच्छी दिखती है तो उसे मार्केटिंग प्लान में शामिल कर दिया जाता है। यदि आप और अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जा सकते हैं। यहां पेट्रोल पंप खोलने के लिए सारी गाइडलाइंस मिल जाएंगी।
कितनी होनी चाहिए जगह
यदि आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो इसके लिए न्यूनतम जमीन का भी एक नियम है। नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास कम से कम 1200 वर्ग मीटर जमीन होना जरूरी है। शहरी इलाके में पेट्रोल पंप खोलने के लिए कम जगह चाहिए होगी। शहरी इलाकों में ये 800 वर्ग मीटर काफी होगी। एक अच्छी बात यह है कि अगर आपके पास जमीन नहीं है तो जमीन को लंबी अवधि के लिए लीज पर लेकर भी आप ये काम कर सकते हैं।
दिया जाता है विज्ञापन
अकसर पेट्रोलियम कंपनी को किसी नए इलाके में पेट्रोल पंप खोलना होता है। इसके लिए पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से अखबारों और आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन दिया जाता है। आवेदन अधिक आने पर लॉटरी सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। पेट्रोल-डीजल बिकने पर कमीशन मिलती है। हर कंपनी की कमीशन अलग-अलग प्रतिशत में हो सकती है। पेट्रोल पंप डीलर प्रति लीटर पेट्रोल पर ढाई से तीन रुपये तक का लाभ कमा सकता है। पेट्रोल पंप में एक बार बड़ी रकम निवेश करके लंबे समय तक तगड़ी कमाई और मुनाफा कमाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications