नयी दिल्ली। शेयर बाजार से मुनाफा कमाने में ज्यादा समय नहीं लगता। अच्छे शेयर हाथ में आते ही आपको मुनाफा मिलना शुरू हो जाता है। अगर शेयर बाजार में थोड़ा-उतार चढ़ाव आ भी जाए तो मध्य से लंबी अवधि में रिकवरी की उम्मीद रहती है। वैसे शेयर बाजार से अच्छा पैसा कमाना इतना आसान भी नहीं है। यहां सिर्फ एक ही फंडा है कि आप उन शेयरों को चुनें जिनके ऊपर जाने की उम्मीद है। इसके लिए आपको सलाह की जरूरत पड़ेगी। ये सलाह ब्रोकिंग फर्म, वित्तीय सलाहकार या किसी मार्केट एक्सपर्ट से मिल सकती है। ध्यान रहे कि शेयर बाजार के लिए सटीक सलाह कोई भी नहीं दे सकता। इसलिए जोखिम बरकरार रहेगा ही। मगर जानकार पूरी रिसर्च के साथ आपको सलाह देंगे। ये रिसर्च ही मुनाफे की उम्मीद होती है। हम यहां आपको ऐसे ही कुछ शेयरों की जानकारी देंगे, जिनसे कुछ ही हफ्तों में 57 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
अडानी पावर
अडानी पावर इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। ये आने वाले दिनों में तगड़ी कमाई करा सकता है। बीते शुक्रवार को अडानी पावर का शेयर 92.25 रु पर बंद हुआ। मगर इसके आने वाले दिनों में 145 रु तक जाने की उम्मीद है। यानी मौजूदा स्तरों से अडानी पावर का शेयर 57.2 फीसदी तक रिटर्न देने की क्षमता रखता है। इस समय अडानी पावर की मार्केट कैपिटल 35,580.26 करोड़ रु है।
आईटीसी से कमाई की उम्मीद
आईटीसी की गिनती भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में होती है। बीते शुक्रवार को आईटीसी का शेयर 223.10 रु पर बंद हुआ। मगर आईटीसी का शेयर आने वाले दिनों में 310 रु तक जा सकता है। यानी मौजूदा लेवल से आईटीसी के शेयर करीब 39 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। एफडी जैसे ऑप्शन की तुलना में आईटीसी का शेयर कुछ ही दिनों में कई गुना रिटर्न दे सकता है।
केईआई इंडस्ट्रीज
केईआई इंडस्ट्रीज का शेयर भी आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न दे सकता है। इस समय केईआई इंडस्ट्रीज का शेयर 511.55 रु पर है। केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर के लिए 672 रु का टार्गेट रखा गया है। इस लिहाज से केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर के 31.4 फीसदी तक रिटर्न देने की उम्मीद है। इस समय केईआई इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल 4,596.55 करोड़ रु है।
तीन महीनों में अडानी पावर ने कर दिया मालामाल
अगर अडानी पावर के शेयर के पिछले तीन महीनों का रिटर्न देखें तो इसने निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है। तीन महीने पहले 21 दिसंबर 2020 को यह 45 रु पर था। इस समय कंपनी का शेयर 92.25 रु पर है। यानी इसने 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। किसी भी निवेशक के 1 लाख रु तीन महीनों में 2 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।
1 साल में तीन गुना
तीन महीनों के साथ ही पिछले एक साल में भी अडानी पावर के शेयर ने निवेशकों को अमीर बनाया है। एक साल पहले 20 मार्च 2020 को अडानी पावर का शेयर 29.05 रु पर था। यानी 92.25 रु के हिसाब से कंपनी के शेयर का रेट तीन गुना से अधिक हो चुका है। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा भी तीन गुना से अधिक हो गया है। मगर ध्यान रहे कि शेयर बाजार में जोखिम और मुनाफा एक साथ चलते हैं।
More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार: आज ग्लोबल संकेतों से तय होगी दिशा

Om Power Transmission IPO: अलॉटमेंट में क्या आपको शेयर मिला?

शेयर बाजार की रिकॉर्ड तेजी: अब निवेश करें या रुकें?

निफ्टी 24,000 के पार! सोमवार की बड़ी हलचल में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई

Om Power Transmission IPO: दांव लगाने का आखिरी मौका, क्या करें?

शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, इन संकेतों से बदलेगी चाल

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

Stock Market Crash: 5 बड़े कारणों से शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रेडिंग से पहले जान लें सच!

अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार बंद, कहीं आपका पैसा न फंस जाए!

शेयर बाजार आज बंद: आपकी SIP और निवेश का क्या होगा?



Click it and Unblock the Notifications