
PM Kusum Yojana : भारत में किसानों के पास कमाई के अलग से मौके नहीं होते। ऐसे में बहुत से किसान कुछ नये तरीकों से खेती करके तो मोटा पैसा कमाते हैं, जबकि कुछ किसानों के सामने तंगी रहती है। मगर सरकार की कुछ स्कीमें ऐसी हैं, जो किसानों की मदद कर सकती हैं। इनमें पीएम किसान योजना शामिल है। इसी तरह एक स्कीम ऐसी है, जिसकी मदद से किसान एक तरह से बिजनेस करके अतिरिक्त पैसा कमा सकते हैं। ये स्कीम सोलर पंप से जुड़ी हुई है। आगे जानते हैं इस स्कीम के बारे में।
क्या है स्कीम
सरकार वैसे तो किसानों के लिए कई तरह की स्कीम चला रही है। इन स्कीमों के अलग-अलग फायदे हैं। पर एक योजना सोलर पंप से जुड़ी है। इस स्कीम का नाम है प्रधानमंत्री कुसुम योजना। इस योजना के तहत किसान अपने खेत में सोलर पंप लगवा सकते हैं और फिर सिंचाई का बिजनेस कर सकते हैं। इससे वे अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
करना होगा आवेदन
पर जैसे हर स्कीम के लिए आवेदन करना होता है उसी तरह आपको भी आवेदन करना होगा। अगर आपका आवेदन स्वीकार किया गया तो आप इस योजना का लाभ ले सकेंगे। ये स्कीम केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है।
सरकार से मिलेगी सब्सिडी
इस योजना के तहत आपको सरकार सब्सिडी देगी। सरकार से आपको 60 फीसदी तक सब्सिडी मिल जाएगी। सरकार की तरफ से पंचायतों और समितियों को भी इसी योजना के फायदे के साथ सोलर पंप दिलाती है। 60 फीसदी सब्सिडी के अलावा आपको इस योजना के तहत 30 फीसदी राशि बतौर लोन मिल जाएगा। ऐसे में किसान सिर्फ 10 फीसदी पैसा अपने पास से खर्च करके सोलर पंप ले सकते हैं।
बचत और कमाई साथ-साथ
कुसुम योजना का फायदा यह है कि आपकी सिंचाई फ्री हो जाएगी। इससे आप बिजली और डीजल से सिंचाई करने के खर्च से आजाद हो जाएंगे। आपको बिजली के बिल और डीजल पर पैसा नहीं खर्च करना होगा। अगर कोई इस स्कीम का फायदा उठा कर सोलर संयंत्र लगाता है, तो उसकी अलग से इनकम होगी। वह अच्छी कमाई कर सकता है। एक अनुमान के अनुसार आप 15 लाख रुपये तक का बिजली पैदा कर सकेंगे। इस बिजली को सरकारी विभाग आपसे खरीदेगा। इसके लिए आपको 3.07 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा। सालाना आप 4 से 5 लाख रु तक कमा सकेंगे।
25 साल तक कमाएं पैसा
अब समझिए कमाई का गणित। इसको एकड़ के हिसाब से समझना जरूरी है। डिस्कॉम कंपनी आपको बिजली बिक्री पर प्रति एकड़ सालाना 1 लाख रुपये तक देगी। योजना के तहत आप 25 वर्षों तक कमाई कर सकेंगे। ध्यान रहे कि विद्युत सब स्टेशन से जो जमीन 5 किलोमीटर के दायरे में होगी वहीं सोलर पंप लगाए जा सकते हैं। आप सोलर पंप अपनी या पट्टे पर ली गयी जमीन पर लगवा सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको pmkusum.mnre.gov.in पर विजिट करें। वहीं आप चाहें तो 1800-180-3333 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें और आपको अधिक जानकारी मिल जाएगी। ऑफलाइन तरीके से आवेदन करने के लिए आपको जिला कार्यालय जाना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications