Income From Tree : देश में अब किसान पारंपरिक खेती के साथ साथ नयी फसलों की तरफ भी आकर्षित हो रहे हैं। वे नये तरीकों और चीजों की खेती और बागवानी पर ध्यान रहे हैं। इससे किसानों की कमाई काफी अच्छी होती है। यदि आप भी चाहें तो कुछ पेड़ों से अच्छी कमाई कर सकते हैं। पेड़ों की देखभाल में कम मेहनत और ज्यादा कमाई है। हम यहां आपको उन पांच पेड़ों की जानकारी देंगे, जिनसे आप करोड़ों रु कमा सकते हैं। मगर इसमें समय अधिक लग सकता है। पर मेहनत और जोखिम काफी कम रहेगा।

जानिए एक किसान की कहानी
पहले हम आपको उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रहने वाले किसान शशि सिंह के बारे में बताते हैं। वे पहले परंपरागत खेती करते थे। उनके पास करीब 65 बीघे में खेत हैं। ऐशे में बीज, कीटनाशक और खाद पर उन्हें काफी पैसा खर्च करना होता था। कई बार मौसम के चलते उन्हें नुकसान भी हुआ। पर फिर उन्हें पेड़ों के बारे में पता चला। उन्होंने करीब 15 साल पहले अपनी सारी जमीन पर पेड़ ही पेड़ लगा दिए। तब से अब तक उन्हें इन पेड़ों से कमाई हो रही है।
10 बीघे जमीन पर सफेद चंदन के पेड़
शशि सिंह ने 2007 में पूरे खेत में पेड़ लगाए। उन्होंने करीब 10 बीघे जमीन पर लगाए सफेद चंदन के पेड़। फिर तब ही उन्होंने तीन-चार साल तक छोटे-छोटे कई दूसरे पौधे भी लगाए। इससे उनकी काफी कमाई हुई। यदि आप भी चंदन के पेड़ अपनी जमीन पर लगाते हैं तो इससे आप भी तगड़ी कमाई कर सकते हैं। चंदन की लकड़ी आप आराम से 30000 रु प्रति किलो तक के रेट पर बेच सकते हैं।

क्या है चंदन का इस्तेमाल
चंदन से इत्र भी बनता है। कई प्रोडक्ट्स ऐसे हैं, जिनमें चंदन का फ्लेवर मिक्स किया जाता है। चंदन के एक पेड़ से करीब 50 किलो तक लकड़ी मिलती है। अब जरा इसे 30000 रु गुणा कीजिए। ये रकम होती है 1500000 रु। यानी एक पड़ा आपको 15 लाख रु की कमाई कराएगा। 100 पेड़ 1.50 करोड़ रु की कमाई कर सकते हैं। दूसरा पेड़ है सागवान का। ये पेड़ भी अच्छी कमाई हो सकती है।
सागवान की लकड़ी भी महंगी
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार शशि सिंह कहते हैं कि 1 एकड़ में सागवान का पेड़ लगाए जाएं तो कोई भी 1 करोड़ रु कमा सकता है। दरअसल सागवान की लकड़ी भी सबसे महंगी लकड़ियों में से एक है। इससे फर्नीचर के साथ साथ प्लाई तैयार होती है। ये काफी टिकाऊ होती है। इसी तरह गम्हार का पेड़ भी बहुत कीमती होता है। शशि सिंह ने अपने खेत में गम्हार के पेड़ भी लगाए थे।

गम्हार कैसे कराएगा कमाई
एक एकड़ में गम्हार के पेड़ से आप 20 साल में एक करोड़ रु कमा सकते हैं। चौथा पेड़ है सफेदे का। ये पेड़ 8 से 10 साल में तैयार हो जाता है। इससे आप 10 से 12 लाख रु कमा सकते हैं। 1 एकड़ में यदि सफ़ेदे के पेड़ लगाए जाएं तो 15-20 साल में आप एक करोड़ रु हासिल कर सकते हैं। पांचवा पेड़ है महोगनी का। इसकी भी लकड़ी बहुत महंगी है। ये पेड़ दवाइयां बनाने में काम आता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications