
Dividend Stocks : शेयर से केवल रिटर्न के जरिए ही नहीं, बल्कि कई अन्य तरीकों से भी फायदा मिलता है। इनमें एक है बोनस शेयर। इसके तहत कंपनी अपने शेयरधारकों (जिनके पास उस कंपनी के शेयर हों) फ्री में बोनस शेयर देती है। दूसरा तरीका है डिविडेंड। जिन लोगों के पास कंपनी के शेयर होते हैं, तो वो अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देती है। इस हफ्ते कई कंपनियां हैं, जो अपने निवेशकों को डिविडेंड (लाभांश) देने जा रही हैं। जानते हैं उनकी लिस्ट।
क्या होती है रिकॉर्ड डेट
जो कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं, उनकी लिस्ट से पहले जान लीजिए कि रिकॉर्ड डेट क्या होती है। रिकॉर्ड डेट एक तरह की कट ऑफ तारीख होती है, जो यह निर्धारित करने के लिए तय की जाती है कि कौन सा शेयरधारक डिविडेंड प्राप्त करने के पात्र है और कौन सा नहीं। अब आगे जानिए सभी कंपनियों की रिकॉर्ड डेट।
6 फरवरी की रिकॉर्ड डेट
6 फरवरी को जिन-जिन कंपनियों की रिकॉर्ड डेट है, उनमें पहली कंपनी है कंटेनर कॉर्प, जो कि 80 प्रतिशत डिविडेंड देगी। लिस्ट में सियाराम सिल्क (150 प्रतिशत) और सोना बीएलडब्ल्यू (12.80 प्रतिशत) भी शामिल हैं।
7 फरवरी की रिकॉर्ड डेट
7 फरवरी की रिकॉर्ड डेट जिन कंपनियों की है, उनमें ट्रांसपोर्ट कॉर्प (125 प्रतिशत), एपकोटेक्स इंडस्ट्रीज (100 प्रतिशत) आईआईएफएल फाइनेंस (200 प्रतिशत), किर्लोस्कर पेनम (125 प्रतिशत), केपी एनर्जी (2.50 प्रतिशत), रूट मोबाइल (60 प्रतिशत), आईजीएल (150 प्रतिशत), एसआरएफ (36 प्रतिशत) और शारदा क्रॉप (30 प्रतिशत) शामिल हैं।
8 फरवरी की रिकॉर्ड डेट
8 फरवरी को जिन कंपनियों की डिविडेंड रिकॉर्ड डेट है, उनमें अनुपमा रसायन (6 प्रतिशत), टीसीआई एक्सप्रेस (150 प्रतिशत), रेडिएंट कैश (100 प्रतिशत), रेलटेल (15 प्रतिशत), पावर ग्रिड कॉर्प (50 प्रतिशत), मोइल (30 प्रतिशत), कोल इंडिया (52.50 प्रतिशत), सांती गियर्स (300 प्रतिशत), सन फार्मा (750 प्रतिशत), आरती ड्रग्स (10 प्रतिशत), पीएंडजी (800 प्रतिशत), कजारिया सेरामिक (600 प्रतिशत) और एचआईएल (200 प्रतिशत) शामिल हैं।
9 फरवरी की रिकॉर्ड डेट
9 फरवरी की रिकॉर्ड डेट वाली कंपवनियों में इंड मोटर पार्ट्स (90 प्रतिशत), क्यूजीओ फाइनेंस (1 प्रतिशत), आईसी (32.50 प्रतिशत), ओरिएंट इलेक्ट्रिक (75 प्रतिशत), जिलेट इंडिया (350 प्रतिशत) और ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज (150 प्रतिशत) शामिल हैं।
10 फरवरी की रिकॉर्ड डेट
10 फरवरी की रिकॉर्ड डेट जिन कंपनियों की है, उनमें केपीआईटी टेक (14.50 प्रतिशत), क्लीन साइंस (200 प्रतिशत), केयर रेटिंग्स (100 प्रतिशत), पीएच कैपिटल (2.50 प्रतिशत), जीई शीपिंग (73 प्रतिशत) और कार्बोरंडम (150 प्रतिशत) शामिल हैं।

जानिए डिविडेंड की पूरी डिटेल
शेयर मार्केट में कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को समय-समय पर डिविडेंड देती हैं। ये डिविडेंड असल में उनके मुनाफे का हिस्सा होता है। जो कंपनियां अपने शेयरधारकों को लाभांश देती हैं, उनके शेयर डिविडेंड यील्ड स्टॉक्स कहलाते हैं। हालांकि कोई कंपनी डिविडेंड देगी या नहीं, ये उसका अपना फैसला होता है। डिविडेंड देने का नियम अनिवार्य नहीं है। हालांकि देखा गया है कि अधिकतर सरकारी कंपनियां शेयरधारकों को डिविडेंड देती हैं। शेयर बाजार गिरता-चढ़ता रहता है। शेयर बाजार गिरने पर यदि किसी कंपनी के शेयर भाव में गिरावट आती है तो उसका डिविडेंड आपके नुकसान की भरपाई करा सकता है। पर शर्त ये है कि आपने ऐसे स्टॉक में निवेश कर रखा हो जिस पर डिविडेंड मिलेगा।
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications