नई दिल्ली, फरवरी 3। क्या आप 2022 में निवेश करने के लिए बेस्ट क्रिप्टोकरेंसी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। वैसे भी सरकार की तरफ से क्रिप्टोकरेंसी को वैध कहा जा चुका है। हालांकि उस पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा, मगर आपके लिए लेन-देन में अब कोई चिंता करने वाली बात नहीं रह गयी है। मगर जरूरी यह है कि आप अच्छे और बुरे क्रिप्टो को अलग कर सकें। यहां हम आपको इस समय बेस्ट 5 क्रिप्टो की जानकारी देंगे, जिनमें आगे अच्छा रिटर्न देने की संभावना है। मगर ध्यान रहे कि क्रिप्टो काफी जोखिम वाला निवेश है, इसलिए ध्यान से निवेश करें।
लकी ब्लॉक
लकी ब्लॉक एक नई और क्रिप्टोकरेंसी है। ये मल्टी-बिलियन डॉलर के लॉटरी क्षेत्र में ब्लॉकचेन तकनीक ला रही है। ये क्रिप्टो 2022 में खरीदने के लिए सबसे अच्छा और नया दांव है। ये टोकन केवल एक सप्ताह से ही पैनकेकस्वैप पर कारोबार कर रहा है, मगर इसकी वैल्यू 1,000 फीसदी से अधिक चढ़ गयी है। इस क्रिप्टो के ऊपर बढ़ने की काफी उम्मीद है, क्योंकि इसने डायरेक्ट लिस्टिंग के लिए बाजार में कुछ सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों के पास आवेदन कर दिया है।
डॉगकॉइन
डॉगकॉइन के नाम से आप बखूबी वाकिफ होंगे। ये इस समय 0.20 डॉलर प्रति टोकन से नीचे के भाव कारोबार कर रहा है। 2022 में खरीदने के लिए सबसे सस्ते क्रिप्टोकरेंसी में से यह एक है। यह एक काफी मशहूर मीम कॉइन है, जो जनवरी 2021 में 0.005 डॉलर की कीमत से जुलाई में 0.74 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। मगर तब से इसकी वैल्यू में 80 फीसदी की गिरावट आई है।
बीएनबी
बायनेंस एक्सचेंज ने इसे 2017 में लॉन्च किया था। बीएनबी बाजार पूंजीकरण के मामले में खुद को टॉप 5 डिजिटल एसेट्स तक ले गयी है। बीएनबी प्राइमरी करेंसी है जिसका उपयोग बायनेंस स्मार्ट चेन पर लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। ये अब अब हजारों प्रोजेक्ट्स द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक विशाल नेटवर्क है। लॉन्च होने के बाद से इस क्रिप्टोकरेंसी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसने 1 साल में 710% और 5 साल में 8,000% से अधिक रिटर्न दिया है।
द ग्राफ
द ग्राफ़ एक प्रमोटिंग क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट है जो 'इंडेक्सिंग' नामक एक खास चीज में माहिर है। इसका मतलब है कि ग्राफ ब्लॉकचैन नेटवर्क को अपने अतिरिक्त डेटा को इंडेक्स करने की सुविधा देता है ताकि सिस्टम अधिक काम न करे। लकी ब्लॉक और डॉगकोइन की तरह ही द ग्राफ खरीदने के लिए एक सस्ती क्रिप्टोकरेंसी है। इसकी कीमत 0.40 डॉलर प्रति टोकन के आस-पास है।
शीबा इनु
यदि आप किसी भी ट्रेंडिंग टोकन में निवेश करना चाहते हैं तो शीबा इनु से बेहतर कोई नहीं। 2022 में खरीदने के लिए ये सबसे अच्छी क्रिप्टोकरेंसियों में से एक है। सिर्फ एक साल में शीबा इनु की वैल्यू में लाखों प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसकी मार्केट कैपिटल 11 बिलियन डॉलर से अधिक है। शीबा अपने 52 हफ्तो के उच्च स्तर से 75 फीसदी से अधिक गिर चुकी है। इसलिए मौजूदा कीमत पर खरीदना अच्छा सौदा हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications