
Bank of India Multi Cap Fund NFO : बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कैटेगरियों में अपने पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाने के इच्छुक निवेशकों के लिए एक नया फंड ऑफर (एनएफओ) शुरू किया है। ये नयी स्कीम है बैंक ऑफ इंडिया मल्टी कैप फंड। इस स्कीम को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मल्टी कैप एलोकेशन स्ट्रैटेजी में लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में से हर एक में अपनी कुल एसेट का न्यूनतम 25 फीसदी निवेश किया जाएगा।
लंबी अवधि के लिए बेस्ट
बैंक ऑफ इंडिया इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ मोहित भाटिया ने कहा है कि बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड लगभग 2 वर्षों के बाद एनएफओ लॉन्च करने पर काफी खुश है। उन्होंने कहा कि लंबी अवधि में पैसा बनाने का टार्गेट रखने वालों को ये स्कीम लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों की कैटेगरियों में निवेश करके अच्छा मौका दे सकती है।
डायवर्सिफिकेशन है बढ़िया रास्ता
आलोक सिंह, सीआईओ, बैंक ऑफ इंडिया इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड के मुताबिक बाजार की अस्थिरता को डायवर्सिफिकेशन के जरिए मैनेज किया जा सकता है और रेगुलेटरी मैंडेट के जरिए कोई भी मल्टी कैप फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप हर एक तरह की कंपनियों में न्यूनतम 25 फीसदी निवेश करता है और इस तरह डायवर्सिफिकेशन की पेशकश करता है।
कब तक है निवेश का मौका
योजना के लिए एनएफओ 10 फरवरी, 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 फरवरी, 2023 को बंद होगा। योजना का निवेश उद्देश्य अलग-अलग तरह की मार्केट कैपिटलाइजेशन में इक्विटी एंड इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज में निवेश करके लॉन्ग टर्म में पैसा बनाना है। हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती है कि योजना के निवेश उद्देश्यों को पूरा ही किया जाएगा।
इनके लिए रहेगा बेहतर
आलोक सिंह के अनुसार लार्ज कैप कंपाउंडर्स इंडेक्स ओरिएंटेड रिटर्न पेश करने की क्षमता रखते हैं, मिड कैप कंपनियां और स्मॉल कैप कंपनियां मल्टी-कैप पोर्टफोलियो में अल्फा रिटर्न देने की संभावना रखते हैं। बैंक ऑफ इंडिया मल्टी कैप फंड न्यूनतम 3-5 साल की इंवेस्टमेंट अवधि में ग्रोथ ओरिएंटेड इक्विटी फंड में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए बेहतर होगा।

कितना करना होगा निवेश
इक्विटी निवेश के लिए सिंगल प्रोडक्ट सॉल्यूशन चाहने वाले निवेशकों के लिए यह योजना अच्छी हो सकती है। यह योजना उन निवेशकों के लिए भी बेहतर है जो अलग-अलग मार्केट कैप कैटेगरियों में निवेश करना चाहते हैं। इस योजना को मैनेज नितिन गोसर करेंगे। योजना में शुरुआती निवेश कम से कम 5000 रु जरूरी है। उसके बाद आप 1 रु के गुणज में आगे निवेश कर सकते हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications