नई दिल्ली, फरवरी 26। शेयर बाजार में इतने सारे शेयर हैं कि बढ़िया और अच्छा रिटर्न देने वाले स्टॉक को चुनना बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए बहुत रिसर्च की जरूरत होती है, जो कि हर कोई नहीं कर सकता। आपको कंपनी की प्रोफाइल, उसकी इनकम और मुनाफे की रिपोर्ट, बैलेंस शीट और फ्यूचर प्लान्स की जानकारी होनी चाहिए। यदि आप ये सब नहीं कर सकते और फिर भी शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो जानकारों की सलाह पर काम करें। ये जानकार मार्केट एक्सपर्ट या कोई ब्रोक्रेज फर्म भी हो सकती है। एक ऐसे शेयर को खरीदने की सलाह दी गयी है, जो निवेशकों को भारी रिटर्न दे सकता है।
ये है शेयर
जिस शेयर की हम बात कर रहे हैं वो है जुआरी ग्लोबल। जुआरी ग्लोबल लिमिटेड, जिसे पहले जुआरी इंडस्ट्रीज लिमिटेड कहा जाता था, जुआरी ग्रुप ऑफ कंपनीज के लिए प्रमुख प्रमोटर यूनिट रही है, जिसमें उर्वरक, बीज, इंजीनियरिंग, लाइफस्टाइल इंडस्ट्रीज और सर्विसेज में बिजनेस करती है। जुआरी इंफ्रावर्ल्ड इंडिया लिमिटेड, जुआरी ग्लोबल लिमिटेड की सहायक कंपनी, रियल्टी सेगमेंट में ग्रुप का प्रतिनिधित्व करती है।
1967 में स्थापित
जुआरी ग्लोबल की स्थापना 1967 में की गयी थी। आज इसका शेयर 163.85 रु पर है। बीते शुक्रवार को यह 14.30 रु या 9.56 फीसदी की भारी तेजी के साथ 163.85 रु के स्तर पर बंद हुआ। इस स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 468.53 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का स्तर 188.00 रु और इसी अवधि का निचला स्तर 75.00 रु रहा है।
68 फीसदी रिटर्न
जुआरी ग्लोबल के शेयर के 276 रु तक जाने की संभावना जताई गयी है। यदि ये मौजूदा स्तर से 276 रु तक जाता है तो निवेशकों को 68 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। जुआरी ग्लोबल का शेयर लगातार अच्छा रिटर्न भी देता रहा है। बता दें कि 2022 में अब तक इसने करीब 18 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं इसने पिछले 1 महीने में 12.77 फीसदी रिटर्न दिया है।
1 साल में कितना मुनाफा
जुआरी ग्लोबल के शेयर ने बीते 6 महीनों में करीब 27 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं इसके 1 साल का रिटर्न करीब 85 फीसदी रहा है। हालांकि इसका 5 साल का रिटर्न कम रहा है। इसने 5 साल में केवल 38 फीसदी रिटर्न ही दिया है।
कंपनी को हुआ नुकसान
कुछ बातों पर आपको जरूर ध्यान चाहिए कि दिसंबर तिमाही में इसकी कुल इनकम 154.19 करोड़ रु रही, जो सितंबर तिमाही में 225.83 करोड़ रु रही। मगर सितंबर तिमाही में 22.77 करोड़ रु के मुकाबले दिसंबर तिमाही में इसे 42 करोड़ रु से अधिक का नुकसान हुआ। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त 9 महीने की अवधि के दौरान कुल 611.3660 करोड़ रुपये की आय दर्ज की, जबकि 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त 9 महीने की अवधि के दौरान 650.0547 करोड़ रुपये की आय हुई थी। एक और बात कि 68 फीसदी रिटर्न पाने के लिए आपको 3-4 तिमाहियों का इंतजार करना होगा। जुआरी ग्लोबल लिमिटेड एक स्मॉल-कैप एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कंपनी है जिसकी मार्केट वैल्यू 468.53 करोड़ रुपये है। मगर ध्यान रहे कि शेयरों में जोखिम भी होता है। जरूर नहीं कि आपको मुनाफा ही हो नुकसान की भी संभावना रहती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications