नई दिल्ली, मार्च 15। भारत एक ऐसा कृषि प्रधान देश है, जहां की बड़ी आबादी खेती के सहारे ही जीवन-यापन करती है। हालांकि किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती। किसान अकसर कर्ज के जाल में फंसे होते हैं। इसलिए कुछ फसलों ने पुरानी और परंपरागत फसलों को छोड़ कर कुछ नयी चीजें उगाना शुरू किया है। कई किसान ऐसी चीजों की खेती कर रहे हैं, जिनकी मांग बहुत अच्छी है और उनकी फसल से किसानों को तगड़ी कमाई हो रही है। यहां हम आपको एक ऐसी ही चीज की जानकारी देंगे।
उल्टी मिर्च से बन सकता है पैसा
उल्टी मिर्च किसानों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। उल्टी मिर्च स्वाद में तीखी ही होती है। साथ ही किसानों को जबरदस्त कमाई करा सकती है। इसे बर्ड आई चिली भी कहा जाता है। आम तौर पर भारत में आपको इसकी खेती मेघालय, असम और केरल में देखने को मिलेगी। पर इसका इस्तेमाल पूरे देश में किया जाता है। इस मिर्च को अन्य किस्मों की मिर्च से इम्युनिटी के मामले में बेहतर माना जाता है।
कैसे होती है खेती
अच्छी बात यह है कि इस मिर्च की खेती भी सामान्य मिर्च की तरह की जाती है। इसकी देखभाल और उर्वरक सब सामान्य मिर्च वाले ही होते हैं। बहुत अधिक बारिश और गर्मी की जरूरत बर्ड आई चिली के लिए नहीं होती। ज्यादा बारिश से इसकी पैदावार अच्छी हो सकती है। बढ़िया सिंचाई हो तो आप इस मिर्च को साल भर कभी भी उगा सकते हैं।
6 साल तक चलता है पौधा
किसान बर्ड आई चिली से साल भर पैसा कमा सकते हैं। एक और बड़ी बात यह है कि इस मिर्च का पौधा 6 साल से अधिक समय तक टिका रह सकता है। वहीं इसकी पैदावार आराम से 4 साल तक रह सकती है। बता दें कि इस पर 4-5 महीने के बाद फल लगते हैं। एक अनुमान के अनुसार एक एकड़ जमीन पर इस खास मिर्च के लगभग 22,000 पौधे लगाए जा सकते हैं।
कितनी होगी कमाई
बर्ड आई चिली का हर पौधा 4-5 वर्षों तक 250 ग्राम तक मिर्च दे सकता है। फिर उपज धीरे-धीरे घटती जाती है। एक एकड़ में बर्ड आई चिली की औसत उपज 2 टन से अधिक रह सकती है। मिर्च की कीमत 250 रुपये प्रति किलो के आस-पास है। यानी आप एक साल में 2.5 लाख रु तक कमा सकते हैं, क्योंकि करीब 5 महीने बाद मिर्च आएगी।
इन चीजों का रखें ध्यान
इसकी खेती आप जमीन या ग्रो बैग में कर सकते हैं। उसमें बेसल खाद के रूप में गाय का गोबर या कम्पोस्ट का इस्तेमाल करें। गर्मियों में पानी दें। अच्छी बात यह है कि बर्ड आई चिली की फसल से कीट दूर रहते हैं, क्योंकि यह चिली अपने आप में एक कीटनाशक होती है। जानकार बताते हैं कि बर्ड आई चिली के बीज को 1 सेमी तक अंदर बोएं। फिर पौधे को खेत में रोपें। कोई किसी विक्रेता से सीधे पौधे भी खरीद सकता है। बल्कि आप आगे चल कर खुद पौधे बेचने का काम भी कर सकते हैं। इससे आपको डबल इनकम होगी। बता दें कि रोपाई तब करें जब 5-6 पत्ते निकल आएं। उनकी लंबाई 15-30 सेमी तक हो।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications