नयी दिल्ली। बीते कारोबारी हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,021.33 अंक या 2.08 प्रतिशत बढ़ कर 50,029.83 अंक और निफ्टी 50 360.05 अंक या 2.48 प्रतिशत चढ़ कर 14,867.35 अंक पर पहुंच गया। बीएसई का मिडकैप सूचकांक भी 2.73 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 3.91 प्रतिशत मजबूत हुआ। भारतीय शेयर बाजार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा पेश किए गए राहत पैकेज, मजबूत वाहन बिक्री और लगभग सभी सेक्टरों में हुई खरीदारी से सहारा मिला। इस बीच कुछ ऐसे शेयर रहे, जिनमें 55 फीसदी तक की मजबूती आई। आइए जानते हैं 5 दिन में 55 फीसदी तक मुनाफा कराने वाले शेयरों के बारे में।
मुकुंद लिमिटेड
मुकुंद लिमिटेड की मार्केट कैपिटल इस समय 1,265.58 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 54.84 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 57.80 रु से 89.50 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 7.57 फीसदी की तेजी के साथ 89.50 रु पर बंद हुआ। 54.84 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3 लाख रु से अधिक हो गए। हालांकि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए पैसा लगाने से पहले जोखिम का ध्यान रखें।
बीएनके कैपिटल
बीएनके कैपिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को अमीर बना दिया। इस कंपनी का शेयर 125.05 रु से 178.70 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 42.90 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 178.70 करोड़ रु है। 5 दिन में 42.90 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कहीं बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 7 फीसदी की अधिक की तेजी के साथ 178.70 रु पर बंद हुआ।
मुकुंद इंजीनियर्स
मुकुंद इंजीनियर्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रही। शेयर ने पिछले सप्ताह 32.86 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 13.36 रु से 17.75 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 32.86 फीसदी का रिटर्न मिला। इस बैंक की मार्केट कैप 22.32 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की मजबूती के साथ 17.75 रु पर बंद हुआ।
वरीमन ग्लोबल
वरीमन ग्लोबल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 23.44 रु से 29.65 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 26.49 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 49.64 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 29.65 रु पर बंद हुआ।
प्रकाश इंडस्ट्रीज
प्रकाश इंडस्ट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 65.20 रु से 81.40 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 24.52 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,396.68 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 81.40 रु पर बंद हुआ। बता दें कि सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 की मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते हफ्ते 1,28,503.47 करोड़ रुपये बढ़ी। सबसे अधिक फायदा टीसीएस और इंफोसिस के निवेशकों को हुआ। इस दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 36,158.22 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,082.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार में आज TCS और महंगाई का धमाका!

Stock Market Crash: 5 बड़े कारणों से शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रेडिंग से पहले जान लें सच!

Om Power Transmission IPO: क्या आखिरी दिन दांव लगाना होगा फायदेमंद?

निफ्टी 24,000 के पार! सोमवार की बड़ी हलचल में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

PropShare Celestia: क्या 10 लाख लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा?

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!



Click it and Unblock the Notifications