नई दिल्ली, अप्रैल 15। वित्त वर्ष 2020-21 शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रहा। सेंसेक्स और निफ्टी कोरोना काल में भी नयी ऊंचाइयों को छुआ। इस दौरान कई शेयरों ने भी नये रिकॉर्ड स्तर छुए। अब नया वित्त वर्ष 2021-22 शुरू हो चुका है। इस वित्त वर्ष के लिए भी एक्सपर्ट आशावान हैं। जानकार मानते हैं कि नये वित्त वर्ष में भी शेयर बाजार अच्छा रिटर्न दे सकता है। हालांकि यह 2020-21 जितना नहीं चढ़ेगा। बाकी कुछ शेयर हैं, जो 2021-22 में तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन शेयरों के नाम।
पेट्रोनेट एलएनजी
पेट्रोनेट एलएनजी का शेयर इस समय (करीब 1.30 बजे) 222.15 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 307.30 रु का है। यानी ये शेयर 38.32 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 33,352.50 करोड़ रु है। पेट्रोनेट एलएनजी एक प्राकृतिक गैस आयातक है, जिसके चलते इसकी ग्रोथ में उछाल दिखने की उम्मीद है।
एसबीआई
एसबीआई का शेयर इस समय 340.55 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 464 रु का है। यानी ये शेयर 36.25 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। इस बैंक की मार्केट कैपिटल इस समय करीब 3,04,775 करोड़ रु है। एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। अब बैंकों के एनपीए कम हो रहे हैं, जिससे एसबीआई को फायदा मिलने की उम्मीद है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक का शेयर इस समय 1407 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 1757 रु का है। यानी ये शेयर करीब 25 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। इस बैंक की मार्केट कैपिटल इस समय करीब 7,76,805 करोड़ रु है। एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। एचडीएफसी बैंक की अर्निंग ग्रोथ में अच्छी खासी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
क्रॉम्पटन ग्रीव्स
क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर इस समय 378 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 462 रु का है। यानी ये शेयर 22 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय करीब 23,808 करोड़ रु है। क्रॉम्पटन ग्रीव्स एक मजबूत ब्रांड है, जिसकी पूरे भारत में अच्छी पकड़ है। पंखों की बढ़ती मांग से कंपनी को फायदा मिलेगा।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शेयर इस समय 899.7 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 1090 रु का है। यानी ये शेयर 21 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय करीब 90,031 करोड़ रु है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास भारत का दूसरा सबसे बड़ा एजेंट नेटवर्क है और टर्म इंश्योरेंस जैसे प्रोडक्ट्स से इसका कलेक्शन बढ़ा है।
डॉ रेड्डीज लैब
डॉ रेड्डीज लैब का शेयर इस समय 4832.5 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 5366 रु का है। यानी ये शेयर 11 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय करीब 80,420.5 करोड़ रु है। फार्मा कंपनियों का मजबूत प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद है। ऐसे में हाई डोमेस्टिक ग्रोथ के आधार पर डॉ. रेड्डीज लैब के भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। ध्यान रहे कि शेयर बाजार में कुछ भी निश्चित तौर पर कहा नहीं जा सकता है। इसलिए निवेश करते समय सावधानी बरतें।
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, इन संकेतों से बदलेगी चाल

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

शेयर बाजार में मची हलचल! महंगाई के आंकड़ों से पहले अपनाएं ये धाकड़ रणनीति

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

महंगाई के आंकड़ों का धमाका! बैंकिंग-रियल्टी शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में आज TCS और महंगाई का धमाका!

Stock Market Crash: 5 बड़े कारणों से शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रेडिंग से पहले जान लें सच!

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications