नई दिल्ली, सितंबर 30। एक कहावत हैं की बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। बचत पर यह कहावत सटीक बैठती है। अगर आप छोटी-छोटी राशि निरंतर जमा करते हैं तो करोड़ रुपए जमा करना असंभव नहीं है। आप बचत करने के कितने समय में करोड़पति बन पाएंगे यह आपके बचत करने की क्षमता और बचत योजना पर निर्भर करता है। अगर आज से 20 साल बाद आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको निवेश का सही विकल्प चुनना पड़ेगा। चलिए आपकों अगले 20 वर्षों में करोड़पती बनने का फार्मूला बताते हैं।
यहां शुरू करें निवेश
आप किसी भी फाइनेंशियल एडवाइजर से बात कर के पता करेंगे या खुद से ही रियल एस्टेट, गोल्ड या डेट की से मिलने वाले रिटर्न की तुलना करेंगे तो पाएंगे की इक्विटी शेयरों ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इक्विटी शेयरों में निवेश के लिए यह जरूरी नहीं आप शेयर मार्केट को समझे आप म्यूचुअल फंड के मैनेजर पर भरोसा दिखा सकते हैं। 20 साल की अवधि के निवेश में एक बेहतरीन रिटर्न पाने के लिए आप म्यूचुअल फंड में सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एसआईपी के माध्यम से शानदार रिटर्न पा सकते हैं। हालांकि, म्यूचुअल फंडों में निवेश करने से पहले इसमें निवेश के जोखिमों के विषय में जरूर पता कर लें, निवेश से पहले यह सबसे जरूरी कमद है।
कैसे जमा होंगे करोड़ रुपए
अगर आप 20 साल में करोड़पति बनने का सपना देखते हैं तो यह असंभव नहीं है। आप रोजाना 333 रुपए की बचत से यह लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। मतलब है कि आपकों महीने के 10,000 हजार रुपए की बचत करनी होगी। इस रकम का निवेश आप सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के माध्यम से म्यूचुअल फंड में करें। अगर मै टाटा डिजिटल डंडिया फंड की बात करू तो पिछले पांच साल में इसने 27.62 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, आईसीआईसीआई प्रू टेक्नोलॉजी ने 26.7 प्रतिशत दिया है। एसबीआई टैक्स एडवांटेज और क्वांट टैक्स प्लान ने 23.90 प्रतिशत और 23.65 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। लेकिन अगर हम 13 प्रतिशत का औसत रिटर्न लेकर चलें चो 20 साल में कुल जमा रकम और ब्याद की वैल्यू 1,13,32,424 रुपए हो जाएगी। इस तरीके से आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं।
इन फार्मूलों का रखे ध्यान
यह बिल्कुल सही बात है कि करोड़पति बनने के लिए सिर्फ बचत या निवेश करना ही सब कुछ नहीं है। आप यह सुनिश्तित करें की जैसे जैसे आपकी कमाई बढ़े आपको निवेश की राशि बढ़ानी चाहिए। अपना पोर्टफोलियों निरंतर चेक करते रहें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications