नई दिल्ली, जुलाई 21। अगर आप पैसे कमाने का कोई आसान तरीका खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। इस काम के लिए आपका मोबाइल फोन ही आपका मददगार हो सकता है। हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस की जानकारी की देंगे जहां उम्र या पढ़ाई मायने नहीं रखती। आपको बस इसे ठीक से चलाने की जरूरत है। अगर आप अपने मोबाइल फोन का बेहतर इस्तेमाल करना जानते हैं तो आप जब चाहें इस नए और आसान बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। यहां तक कि अगर आप पहले से ही नौकरी या कुछ और कर रहे हैं, तो आप इस नौकरी को शुरू कर सकते हैं और अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं। आगे जानिए नये बिजनेस की डिटेल।
ऐसे कमाएं मोबाइल फोन से पैसा
आज कल सभी के पास स्मार्टमोबाइल फोन होता है। आपके पास भी होगा। इसलिए अपना कारोबार किसी भी दिन शुरू कर सकते हैं। यह बिजनेस है मोबाइल फोन से फोटो खींचकर बेचने का। बहुत सारे लोगों को फोटोग्राफी का शौक होता है। मगर जो फोटो लोग दिन भर लेते हैं वे उन्हें बेच कर पैसा कमा सकते हैं।
शौक से कमाई
बहुत से लोग दिन भर में न जाने मोबाइल फोन से कितनी तस्वीरें लेते हैं। अगर यही वो काम है, जिससे कोई भी पैसा कमा सकता है। असल में बहुत सी ऐसी साइटें हैं, जो लोगों से तस्वीरों को खरीदती हैं। अगर आप भी फोटो क्लिक करते रहेत हैं तो इन्हें बेच कर पैसा कमा सकते हैं। करना होगा ये कि आप फोटो खरीदने वाली वेबसाइट पर जाएं और वहां अपना अकाउंट बनाएं। फिर अपनी खुद की ली हुई फोटो डाल सकते हैं।
होती हैं कई कैटेगरियां
फोटो खरीदने वाली वेबसाइटों पर कई कैटेगरियां हैं। आप इन्हीं कैटेगरी के हिसाब से अपनी फोटो अपलोड करें। फिर अगर कोई आपके फोटो का इस्तेमाल करता है तो आपको उसके पैसे मिलेंगे। फोटो को बार-बार इस्तेमाल किया जाएगा, तो आपको बार बार भुगतान किया जाएगा। आगे हम आपको टॉप 10 ऐसी वेबसाइटों के नाम बताएंगे।
ये हैं फोटो खरीदने वाली साइटें
फोटो खरीदने वाली साइटों में एडोब स्टॉक, शटरस्टॉक, कैन्वा, क्रेस्टॉक, ड्रीम्सटाइम, फोटोमोटो, क्रेस्टॉक 500 पीएक्स, स्नैप4यू, फोटोशेल्टर और टूरफोटो शामिल हैं।
वी़डियो भी है कमाई का जरिया
यदि आप फोटो के बजाय वीडियो कंटेंट बनाना जानते हैं, तो वो भी अच्छा पैसा कमाने का मौका दे सकता है। इसके लिए यूट्यूह पर एक अकाउंट बनाएं। अकाउंट बनाना बहुत आसान है। ये आपका चैनल होगा। यहां अपनी वीडियो पोस्ट करें। लोग वीडियो पसंद करके देखते हैं तो इसके बदले में आपको पैसे मिलते हैं। इसलिए ऐसी वीडियो ही पोस्ट करें, जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आए। इस तरह से भी आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। जनवरी में एक खबर आई थी, जिसके अनुसार अमेरिका के ग्राहम स्टीफन ने ढेरों पैसे कमाए। स्टीफन एक कामयाब यूट्यूबर हैं। उनकी आयु मात्र 31 साल की है। मगर वे यूट्यूब से सालाना 45 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमा रहे हैं। स्टीफन ने बहुत कम आयु से मेहनत शुरू की थी। वे 13 साल की आयु में एक्वेरियम सेलर के रूप में काम करने लगे थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications