नई दिल्ली, जनवरी 31। विभिन्न वस्तुओं की कीमतों की तुलना अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल पर की गयी, जिसमें पता चला है कि इन वस्तुओं की कीमतें जीईएम पर 9.5 फीसदी तक कम रहीं। इस बात का खुलासा आज पेश किए आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 में हुआ है। नमूने में शामिल 22 वस्तुओं में से 10 अन्य प्लेटफॉर्म की तुलना में जीईएम पोर्टल पर सस्ती थीं। जैसे कि एक पार्कर जोटर स्टैंडर्ड बॉल पेन की कीमत जीईएम पर 200 रुपये और अन्य वेबसाइटों पर 207 रुपये थी। इसी तरह एक मिल्टन 1500 एमएल थर्मस की कीमत जीईएम पर 1,101 रुपये है, जबकि अन्य प्लेटफॉर्म पर 1,499 रुपये है।

ये प्रोडक्ट भी हैं सस्ते
जिन कुछ अन्य प्रोडक्ट्स का विश्लेषण किया गया, उनमें गोदरेज इंटीरियो एलीट मिड बैक चेयर, बजाज पल्सर 220 एफ, गोदरेज इंटेरियो स्टील अलमीरा 2400 मिमी और सैमसंग बेसिक टेलीविजन टीवी 43 इंच एलईडी बैकलिट एलसीडी जैसे आइटम शामिल रहे। इस ई-मार्केटप्लेस के उपयोग के नतीजे में इन चीजों की कीमतों में पहले की तुलना में काफी कमी आई है। औसत कीमतों में कम से कम 15-20 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि यह गिरावट 56 फीसदी तक की है।
वर्ल्ड बैंक ने किया है असेसमेंट
यहां बताई गई श्रेणियों के परिणाम मोटे तौर पर विश्व बैंक द्वारा किए गए जीईएम के आकलन के अनुरूप हैं, जिसमें पाया गया कि जीईएम ने फरवरी 2019 और जनवरी 2020 के बीच औसत कीमत पर 9.75 प्रतिशत की औसत बचत का रास्ता खोला। टॉप पांच श्रेणियों में अधिकतम बचत 23.5 फीसदी से 60.5 फीसदी तक थी। स्टडी में पाया गया कि इसके पीछे प्रति बोली बढ़ी हुई भागीदारी और बेहतर कीमत के लिए खोज अहम कारण हैं।
2016 में हुआ था लॉन्च
सरकार ने कुछ स्टैंडर्ड दिन-प्रतिदिन के उपयोग के सामान की खरीद के लिए 2016 में इस ई-मार्केट की स्थापना की थी। यह खरीदारी के लिए एक आसान, पारदर्शी और पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications