नई दिल्ली, जून 9। एलकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय आणंद, गुजरात में है। कंपनी की विशेषज्ञता औद्योगिक उपकरणों के निर्माण क्षेत्र में है। एलकॉन मैटेरियल हैंडलिंग उपकरण, औद्योगिक गियर सिस्टम और खनन उपकरण के सबसे बड़े एशियाई निर्माताओं में से एक है। एलकॉन इंजीनियरिंग की स्थापना 1951 में गोरेगांव, मुंबई में ईश्वरभाई बी पटेल ने की थी। कंपनी का शुरुआती फोकस भारत में इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण परियोजनाओं पर था। कंपनी को 11 जनवरी 1960 को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में रजिस्टर किया गया। इसका शेयर बीएसई पर लिस्टेड है, जो बीते 1 साल में 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है।
1 साल का रिटर्न
बीते एक साल में यह 123.85 रु से 250.05 रु पर पहुंचा है। कल ये 250.05 रु पर बंद हुआ। बात करें इसके 1 साल के रिटर्न की तो यह इस अवधि में 101.90 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इस अवधि में इसने 1 लाख रु को 2.01 लाख रु से भी अधिक बना दिया है। बता दें कि मौजूदा स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2,805.56 करोड़ रु है।
5 साल का रिटर्न
बीते 5 साल में यह 63.40 रु से 250.05 रु पर पहुंचा है। कल ये करीब 5 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। बात करें इसके 5 साल के रिटर्न की तो यह इस अवधि में 294.40 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इस अवधि में इसने 1 लाख रु को 3.94 लाख रु से भी अधिक बना दिया है। बता दें कि 2022 में अब तक यह शेयर 30.5 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
शुरुआत से अब तक रिटर्न
ये 14 जुलाई 1995 को शेयर बाजार में बीएसई पर लिस्ट हुआ था। तब से अब तक यह 6845.83 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस अवधि में कंपनी का शेयर 3.60 रु से 250.05 रु पर पहुंचा है। शुरुआत से अब तक यह 6845.83 फीसदी के रिटर्न के आधार पर यह शेयर 1 लाख रु को 69.45 लाख रु से अधिक बना चुका है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 270.00 रु और निचला स्तर 115 रु रहा है।
आगे कहां तक जा सकता है
आज कंपनी का शेयर करीब 250 रु पर है, जबकि एक्सपर्ट का अनुमान है कि अगले 6 महीनों में इसका शेयर 300 रु से 375 रु तक जा सकता है। यदि यह 375 रु तक जाता है तो आपको करीब प्रति शेयर 125 रु की कमाई हो सकती है। इस तरह करीब 50 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
कंपनी के नतीजे
कंपनी ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान कुल 333.60 करोड़ रुपये की इनकम दर्ज की है, जबकि 31 दिसंबर 2021 को समाप्त अवधि के दौरान यह 272.19 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त अवधि के लिए 46.30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि 31 दिसंबर 2021 को समाप्त अवधि के लिए यह 31.5394 करोड़ रुपये रहा था। वहीं सालाना आधार पर इसके तिमाही मुनाफे में 46.81 फीसदी और इनकम में 22.56 फीसदी की उछाल आई है। यानी कंपनी के वित्तीय नतीजे काफी बेहतर रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications