Royal Enfield Electric Bike : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड बढ़ती जा रही है। लोग इन बाइकों को काफी पंसद कर रहे हैं। कुछ लोग इस बात का भी इंतज़ार कर रहे हैं कि रॉयल एनफील्ड कब अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। असल में रॉयल एनफील्ड बहुत जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक पेश करने जा रही है। उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। आगे जानते हैं इस बाइक की बाकी डिटेल।
क्या है बाइक का नाम
रॉयल एनफील्ड की जिस पहली इलेक्ट्रिक बाइक की तस्वीर सामने आई है, उसका नाम है 'Electrik01'। रिपोर्ट के अनुसार बाइक अभी शुरुआती चरणों में है। बाइक की पूरी तस्वीर भी सामने नहीं है, बल्कि उसका एक हिस्सा ही दिख रहा है। पर माना जा रहा है कि मोटरसाइकिल काफी आकर्षक है।
कंपनी ने नहीं दी जानकारी
ये जानकारी ऑटोकार की एक रिपोर्ट के अनुसार है। इसी पर रॉयल एनफील्ड की नयी बाइक की तस्वीर आई है। पर अभी तक रॉयल एनफील्ड ने बाइक को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि इतना जरूर है कि रॉयल एनफील्ड ने पहले भी इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने के संकेत दिए थे। दूसरी तरफ कंपनी भारत में अपने वाहन पोर्टफोलियो को मजबूती दे रही है।
सुपर मेट्योर 650
हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने राइडर मैनिया में अपनी अपकमिंग बाइक को पेश किया था। ये है सुपर मीटियोर 650। इस बाइक के लिए बुकिंग भी शुरू की गई थी। पर फिलहाल यह कुछ ही लोगों के लिए शुरू की गयी है।
कैसा है बाइक लुक
रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक01 का जो फोटो सामने आया है उसमें बाइक के फ्रंट में सस्पेंशन गर्डर जैसा दिख रहा है। बाइक रॉयल एनफील्ड और इसके फ्रेम पर 'Electrik01' लिखा है। इसके फ्यूल टैंक का आकार पुरानी बाइकों जैसा है। बाइक में सर्कूलर हेडलैंप, अलॉय व्हील और यूनिक चेसिस है। इससे बाइक को बेहतर लुक देने की कोशिश की गयी है। बाकी खुलासा तब ही हो सकेगा, जब बाइक की पूरी फोटो सामने आए।
कब आएगी सुपर मीटियोर 650
रॉयल एनफील्ड जनवरी 2023 में सुपर मीटियोर 650 को करेगी। इसकी लॉन्चिंग के साथ ही ये अपने भारतीय पोर्टफोलियो को अपडेट करेगी। चेन्नई स्थित दोपहिया निर्माता ने मोटरसाइकिल के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा, कंपनी ने इस क्रूजर मोटरसाइकिल के लिए कलरवे की भी घोषणा की है जो भारतीय बाजार में बेची जाएगी। कीमतों की घोषणा अभी बाकी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बेस मॉडल 3.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) कीमत के करीब होगा। कीमतें वैरिएंट और चुने गए रंग विकल्प के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। ग्राहक कई वैकल्पिक एक्सेसरीज के साथ मोटरसाइकिल को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। यह क्रूजर मोटरसाइकिल, जो इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, को दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और टूरर में पेश किया जाएगा। इसका स्टैंडर्ड वर्जन पांच रंगों में उपलब्ध होगा। इनमें एस्ट्रल ब्लैक, एस्ट्रल ब्लू, एस्ट्रल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्रे और इंटरस्टेलर ग्रीन शामिल हैं। इस बीच, सुपर मीटियोर 650 टूरर को दो कलर विकल्पों में बेचा जाएगा। इनमें सेलेस्टियल रेड और सेलेस्टियल ब्लू शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications