नई दिल्ली, अगस्त 14। इस समय पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं। एक लीटर पेट्रोल की कीमत इस समय 100 रु से अधिक है और देश के कई हिस्सों में 100 रु तक पहुंच गयी है। यदि आप अपनी बाइक या स्कूटर लेकर घर से निकलें तो पहले के मुकाबले फ्यूल पर ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। इसलिए पेट्रोल के बजाय इकेल्ट्रिक स्कूटर खरीदना अक्लमंदी है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो फायदे हैं। पहला महंगे पेट्रोल से आप बचेंगे और दूसरे प्रदूषण से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। यदि आपका इरादा कोई नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का है तो यह खबर आपके काम आएगी। यहां हम आपको 60 हजार रु से कम कीमत वाले स्कूटरों की डिटेल देंगे।
टेको इलेक्ट्रा नियो
टेको इलेक्ट्रा नियो एक दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 41,777 रु है। यह केवल 1 वेरिएंट और 4 रंगों में उपलब्ध है। टेको इलेक्ट्रा नियो अपनी मोटर से 250 वाट पावर जनरेट करती है। इसके फ्रंट और बैंक दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। टेको इलेक्ट्रा नियो दोनों पहियों के संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। नियो पुणे स्थित स्टार्ट-अप टेक्नो इलेक्ट्रा की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
ओकीनावा आर30
ओकीनावा आर30 एक और अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 58,809 रु है। यह स्कूटर भी केवल 1 वेरिएंट और 5 रंगों में उपलब्ध है। ओकीनावा आर30 अपने मोटर से 250 वॉट की पावर जनरेट कर सकती है। ओकीनावा आर30 के फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक के साथ इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम है। स्कूटर को पर्ल व्हाइट, ग्लॉसी रेड, मैटेलिक ऑरेंज, सी ग्रीन और सनराइज येलो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत भारत में 51,558 रु है। यह 2 वेरिएंट और 4 रंगों में उपलब्ध है, जिसके टॉप वेरिएंट की कीमत 67102 रुपये से शुरू होती है। हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा अपनी मोटर से 250 वाट पावर जनरेट कर सकती है। ऑप्टिमा हीरो इलेक्ट्रिक द्वारा बनाया गया एक इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर है। स्कूटर में एक विस्तृत आरामदायक सीट है। हीरो ऑप्टिमा को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है।
इवोलेट पोलो
इवोलेट पोलो की शुरुआती कीमत 44499 रु है। इवोलेट ने पोलो नाम से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। यह एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे और रेंज 60 से 65 किमी तक है। स्कूटर को एक स्पोर्टी डिज़ाइन और ऑल-एलईडी लाइटिंग, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएँ मिलती हैं। ये स्कूटर दो वेरिएंट में आता है।
बीगौस ए2
बीगौस ए2 वर्तमान में भारतीय बाजार में मौजूद सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। यह बहुत ही प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक स्कूटर है और इसमें कई हाई-टेक फीचर्स भी हैं। बीगौस ए2 में 22.3एएच की लेड-एसिड बैटरी है जो आईपी67 प्रमाणित 250 वाट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है और दावे के अनुसार एक बार चार्ज करने पर यह 110 किलोमीटर तक चल सकती है। इसे लगभग 7-8 घंटों में 0-100 प्रतिशत से पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 52,499 रु है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications