अगर इस फेस्टिव सीजन में आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने जा रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ लें। सभी दोपहिया वाहन कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए अपने स्कूटर्स और मोटरसाइकिलों पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर
नई दिल्ली: अगर इस फेस्टिव सीजन में आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने जा रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ लें। सभी दोपहिया वाहन कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए अपने स्कूटर्स और मोटरसाइकिलों पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। 5 Best इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स ये भी पढ़ें

बता दें कि हाल ही में हीरो ने काफी सस्ते में इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉच किया है। जो कि आपके बजट में ही अच्छी और खास फीचर में होगी। तो इस त्योहारी सीजन हीरो इलेक्ट्रिकल्स के स्कूटर ऑप्टिमा एचएक्स घर ला सकते हैं।
14,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदें स्कूटर
हीरो इलेक्ट्रिक ने फेस्टिव सीजन से पहले इस स्कूटर की खरीद पर 14,000 रुपये के डिस्काउंट का भी ऐलान किया है। इस स्कूटर की वास्तविक कीमत 71,950 रुपये है, लेकिन कंपनी फिलहाल 57,560 रुपये में ही बेच रही है। यही नहीं कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक सिर्फ 2,999 रु की पेमेंट करके इसकी बुकिंग कराई जा सकती है। इसके बाद बकाया रकम आपको डिलिवरी के वक्त देनी होगी।
एक बार चार्ज करने के बाद 82 किलोमीटर तक चलेगी स्कूटर
यही नहीं कंपनी की ओर से कुछ अन्य स्कूटर्स पर भी 6,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के लिए शानदार सवारी कहे जा रहे इस ऑप्टिमा एचएक्स स्कूटर को एक बार चार्ज करने के बाद 82 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी चार्जिंग में 4 से 5 घंटे तक का समय लगता है। आप रात में चार्जिंग करने के बाद दिन में इस स्कूटर के जरिए ऑफिस जाने समेत अपने कई जरूरी कामों को निपटा सकते हैं। 550 मेगावॉट मोटर पावर वाले इस स्कूटर की अधिकतम गति 42 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
सिर्फ 2,999 रुपये की रकम से करें बुक
बता दें कि इस स्कूटर में कुछ शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। जैसे आप इसके जरिए सफर के दौरान ही मोबाइल भी चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल स्पीडोमीटर, रिमोट लॉक, ऐंटी-थेफ्ट लॉक, एलईडी लाइटिंग और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम की भी इसमें सुविधा दी गई है। हीरो इलेक्ट्रिक की ऑप्टिमा एचएक्स के अलावा NYX एलएक्स औौर ऑप्टिमा e2S जैसे स्कूटर्स को भी सिर्फ 2,999 रुपये की रकम देकर बुक किया जा सकता है। जानकारी दें कि हीरो इलेक्ट्रिक कंपनी भी हीरो मोटर्स के साम्राज्य का ही हिस्सा है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और इलेक्ट्रिक साइकल्स तैयार करती है। बता दें कि हीरो ग्रुप ने अपने कारोबार की शुरुआत साइकिल से ही की थी। इसके अलावा मशहूर टूवीलर कंपनी हीरो होंडा में भी यह कंपनी हिस्सेदार थी, जो जापानी कंपनी होंडा के साथ जॉइंट वेंचर में थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications