रॉयल एनफील्ड की बाइक्स पिछले कुछ सालों से भारत में काफी लोकप्रिय है। इसकी मोटरसाइकिल सभी उम्र के लोगों को पसंद आती है।
नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स पिछले कुछ सालों से भारत में काफी लोकप्रिय है। इसकी मोटरसाइकिल सभी उम्र के लोगों को पसंद आती है। यह बाइक डिजाइन, पॉवरफुल इंजन, एग्जास्ट साउंड के चलते युवाओं सहित सभी उम्र के लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है। वहीं दुनियाभर में इलेक्ट्रिक बाइक्स का क्रेज बढ़ रहा है। कंपनियां इलेक्ट्रिक टूव्हीलर को लेकर भी लगातार लॉन्चिंग कर रही हैं। Bullet : जानिए किन खूबियों के चलते है नंबर वन ये भी पढ़ें
रॉयल एनफील्ड का इलेक्ट्रिक वर्जन
रॉयल एनफील्ड भारत में सबसे लोकप्रिय दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक है। अपने रौबीले डिजाइन, पावरफुल इंजन और शानदार लुक की वजह से रॉयल एनफील्ड बाइक्स कई लोगों की पसंद हैं। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का विकल्प दुनिया भर में बढ़ रहा है लेकिन भारत में हमारे पास बहुत ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक्स नहीं हैं। और मौजूदा कोरोना वायरस महामारी जैसी स्थितियों को देखते हुए लगता है कि यह इंतजार लंबा हो सकता है। लेकिन फिलहाल ऑल-इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड बुलेट- फोटॉन) से कुछ प्रेरणा ले सकते हैं। बुलेट का इलेक्ट्रिक मॉडल न्यूटाउन-आधारित इलेक्ट्रिक क्लासिक कारों की बैटरी से चलता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इलेक्ट्रिक क्लासिक कार बैटरी चार-पहिया वाहनों को ऑल-इलेक्ट्रिक कार में बदल देती हैं।
फुल चार्ज पर 128 किमी की तय करेगी दूरी
इस बैटरी का उपयोग कर पोर्श से लेकर मासेराटी कारों को इलेक्ट्रिक में बदल दिया गया। इस बार उन्होंने बदलाव के लिए, एक बाइक पर प्रयोग किया। रॉयल एनफील्ड भी यह पता लगाना चाहती थी कि इस प्रयोग में क्या संभावनाएं हैं, इसलिए उन्होंने इसके लिए नए बुलेट को इसके लिए भेज दिया। इसका इंजन करीब 15.6 bhp का पावर पैदा करता है। इलेक्ट्रिक क्लासिक कार ने इसके टॉर्क के बारे में बताया। लेकिन ऐसा ही 14Kw हब मोटर से 300Nm टॉर्क पैदा होना का दावा किया गया है। इसके रेंज को दावा है कि फुल चार्ज पर 128 किमी की दूरी तय कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 112 किमी प्रति घंटा है। फोटॉन के फ्रेम, सस्पेंशन, ज्योमेट्री और वजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए फोटॉन वास्तविक बुलेट की तरह चलेगा। लेकिन सबसे खास बात यह होगी कि इसमें उसकी तरह का आवाज और कंपन नहीं होगा। यानी यह एक बिना आवाज और शानदार स्पीड वाली बाइक होगी। इसके फ्रंट में 280mm और रियर में 240mm के व्हीलबेस मिलते हैं।
फोटॉन की कीमत करीब 18.9 लाख रुपये हो सकती
बता दें कि फोटॉन की कीमत 20,000 पाउंड (करीब 18.9 लाख रुपये) है। यह बहुत ज्यादा कीमत लग सकती है। लेकिन इलेक्ट्रिक क्लासिक कार एक छोटी कंपनी है जो एक बार में सिर्फ एक गाड़ी में कंवर्जन करती है। Harley-Davidson LiveWire (हार्ले-डेविडसन लाइववायर) जैसी फुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत करीब 30,000 पाउंड (लगभग 28.4 लाख रुपये) है। दोनों की कीमत में तुलना करने पर फोटॉन की कीमत कम है। रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल कहा था कि वे जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का प्रॉडक्शन वर्जन बनाएंगे। तो क्या फोटॉन इसका एक शुरुआती प्रोटोटाइप है। समय आने पर इसका खुलासा होगा।
हाल ही में Bullet ने अपने 2 मॉडल का उत्पादन किया बंद
रॉयल एनफील्ड ने बुलेट के दो दमदार मॉडल्स को बंद कर दिए है। बुलेट Trials 350 और बुलेट Trials 500 बाइक्स को भारत में बंद कर दिया है। बता दें कि इन्हें पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब एक साल के अंदर ही कंपनी ने इन बाइक्स को बंद कर दिया है। इसकी वजह है कि ये दोनों बाइक ग्राहकों को लुभाने में नाकामयाब रही हैं। इसके साथ ही एक और बड़ी वजह यह है कि ये दोनों सिंगल सीटर मॉडल थे। Trials 350 और Trials 500 को रॉयल एनफील्ड ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट से भी हटा दिया है। वहीं दूसरी ओर बुलेट 350 BSVI दौर में भी अपना रास्ता तैयार कर रही है। लेकिन Bullet 500 ऐसा नहीं कर सकेगी क्योंकि रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपने पूरे 500cc लाइनअप को खत्म करने का फैसला किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications