नई दिल्ली, मई 30। भारत के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव चल रही है। ऐसे में एयर कंडीशनर की जरूरत पहले की तुलना में कुछ अधिक हो गई है। एसी गर्मी को मात देने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है, मगर ये काफी महंगा तरीका है। न केवल एसी खरीदना, बल्कि इसे चलाना भी एक महंगा मामला है। असल में एसी को अधिक मात्रा में बिजली की आवश्यकता होती है, जिससे पूरे सीजन में बिजली का बिल बढ़ा हुआ आता है। मगर बिजली कंपनी बीएसईएस ने कुछ टिप्स शेयर किए हैं जो आपके एयर कंडीशनर चलाने के बावजूद आपका बिजली का बिल कम रखेंगे।
पौधे आएंगे काम
बीएसईएस ने हाल ही में एक ट्वीट करके बिजली का बिल कम करने के टिप्स शेयर किए हैं। कंपनी ने बताया है कि आपको दीवार पर पौधों को लगाना चाहिए। ये एक बहुत जरूरी चीज है। अगर ऐसा किया जाए तो घर का तापमान नियंत्रित रहेगा। ऐसे में आपको एसी की कम जरूरत पड़ेगी या आपको उसे बेहद कम तापमान पर चलाने की जरूरत नहीं होगी।
खिड़कियों को करें बंद
बीएसईएस ने ये भी बताया कि एसी चलाते समय घर की खिड़कियों को बंद रखें। इससे धूप घर में नहीं आ सकेगी। असल में यदि एसी चल रहा हो और तब भी घर में खिड़कियों के खुले होने के कारण धूप आए तो कूलिंग नहीं होगी। खिड़कियों को आप पर्दे से ढक कर भी रख सकते हैं।
एसी का तापमान
एसी का तापमान स्थिर रखना जरूरी है। ये बिजली का बिल कम रखने के लिए बहुत आवश्यक है। बीएसईएस के अनुसार एसी को 24 डिग्री पर फिक्स कर दें। इससे बिजली की खपत कम होगी। अब हो यह रहा है कि अधिकतर एसी कंपनियां एसी का तापमान फिक्स करके ही उन्हें पेश कर रही हैं। एसी कंपनियां दावा करती हैं कि इससे करीब 30 फीसदी तक बिजली बचाई जा सकती है।
एसी पर कितना लोड
बीएसईएस के अनुसार आपके घर का आधा बिजली का बिल एसी चलाने से ही आता है। इसलिए नये सीजन में एसी की शुरुआत करने से पहले इसकी सर्विस कराएं। अन्य जरूरी चीजें भी चेक करें। ऐसा करने पर बिजली की खपत कम होगी और कूलिंग भी बढ़िया होगी।
इन बातों का भी रखें ध्यान
लीक विंडो एसी में अकसर होने वाली समस्या है। कभी-कभी एसी और खिड़की के फ्रेम के बीच कुछ गैप होते हैं, जो कूलिंग एफिशिएंसी को नुकसान पहुंचाते हैं। आप इन्हें एमसील या किसी अन्य ऐसे ही प्रोडक्ट से सील कर सकते हैं। दूसरी चीज कि कई बार लोग बिजली बचाने के लिए अपने एयर कंडीशनर को स्विच ऑफ और स्विच ऑन करते रहते हैं। ऐसा करने के बजाय आपको एक टाइमर सेट करना चाहिए, जो कुछ देर में अपने आप एसी बंद कर देगा। एक और चीज कि एसी में एयर फिल्टर एचवीएसी सिस्टम से धूल को बाहर रखते हैं, जिससे इसका उपयोग बढ़िया ढंग से हो सके। मगर एयर फिल्टर धूल को हर समय रोकता तो है, पर यह समय-समय पर गंदा हो जाता है। इसे साफ करने की सलाह दी जाती है। एसी एयर फिल्टर को साफ करने के लिए बस इसे धूल चटाना और पानी के माध्यम से चलाना काफी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications