Elon Musk ने Twitter को खरीदा, जानिए कितने में हुई डील

नई दिल्ली, अप्रैल 26। इलॉन मस्क आखिर कार ट्विटर के मालिक हो ही गए। इस बार की घोषणा उन्होंने ट्विटर पर खुद की है। माना जा रहा है कि इलॉन मस्क ने यह डील करीब 44 बिलियन डॉलर में की है।

पूरी ट्विटर हुई इलॉन मस्क की

इलॉन मस्क के पास पहले ही ट्विटर की 9 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसके बाद अब इलॉन मस्क ने इस कंपन की करीब करीब पूरी हिस्सेदारी ही खरीद ली है। इलॉन मस्क ने बताया है कि उन्होंने ट्विटर के शेयर 54.20 प्रति डालर के रेट पर खरीद लिए हैं। इलॉन मस्क के ऑफर पर काफी सोच विचार के बाद ट्विटर ने यह फैसला लिया है।

Elon Musk bought Twitter

ट्विटर के बोर्ड अध्यक्ष ने जाने क्या कहा

ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने कहा है कि ट्विटर बोर्ड ने मूल्य, निश्चितता और वित्तपोषण पर इलॉन मस्क के प्रस्ताव का गंभीरता से विचार किया। इस समझौते के बाद ट्विटर के सभी शेयर होल्डर्स को कैश में बढ़िया प्रीमियम मिलेगा, जिससे शेयरधारकों को फायदा होगा। उनके अनुसार हमें लगता है कि ट्विटर के शेयर होल्डर के लिए यह बढ़िया मौका है।

जानिए ट्विटर के सीईओ ने क्या कहा

वहीं ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कहा है कि ट्विटर का एक उद्देश्य और प्रासंगिकता है, जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है। हमें अपनी टीमों पर गहरा गर्व है और उस काम से प्रेरित हैं, जो कभी अधिक महत्वपूर्ण नहीं रहा।

जानिए इलॉन मस्क ने क्या कहा

वहीं ट्विटर के नए मालिक इलॉन मस्क ने कहा है कि 'फ्री स्पीच किसी भी लोकतंत्र का मूलभूत अधिकार रहा है। ट्विटर ऐसा ही डिजिटल टाउन है, जहां मानवता के भविष्य के लिए विभिन्न मुद्दों पर बहस होती है। ट्विटर में जबरदस्त क्षमता है। मैं इसमें नई सुविधाएं जोड़कर इसे पहले से और बेहतर बनाना चाहता हूं। मैं कंपनी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। इसे अनलॉक करने के लिए मैं यूजर्स का भी आभार व्यक्त करता हूं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+