नई दिल्ली, जून 21। ईएलएसएस या इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम्स उन निवेशकों के लिए फायदेमंद हैं, जो इक्विटी मार्केट में रुचि रखते हैं, मगर सरकार द्वारा तय किए गए टैक्स स्लैब के अंडर आते हैं। ईएलएसएस में निवेश करके, अच्छे रिटर्न के साथ टैक्स बेनेफिट लिया जा सकता है। रिटर्न आपको शेयर बाजार के प्रदर्शन के हिसाब से मिल सकता है। हालांकि इन योजनाओं में तीन साल की लॉक-इन अवधि होगी। इसलिए, आपको निवेश पर सुरक्षा प्राप्त करने के लिए पोर्टफोलियो और फंड के पिछले रिटर्न को चेक करना चाहिए। शेयर बाजारों की अस्थिरता हमेशा फंड से आपके रिटर्न को प्रभावित करेगी। यहां हम आपको 2 ईएलएसएस फंडों की जानकारी देंगे, जिन्हें प्रतिष्ठित रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने इनके रिटर्न, एक्सपेंस रेशियो (ईआर), निवेशित स्टॉक, ग्रोथ क्षमता आदि को देखते हुए 5 स्टार रेटिंग दी है।
क्वांट टैक्स प्लान - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
पिछले 1 साल में एसआईपी रिटर्न (एब्सॉल्यूट रिटर्न) -7.18% रहा। मगर पिछले 2 वर्षों में इसने 28.07% रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसका रिटर्न 64.94% रहा है। पिछले 5 वर्षों में इसने 92.53% रिटर्न दिया है। पिछले 2 वर्षों में इसका एसआईपी वार्षिक रिटर्न 25.8% और पिछले 3 वर्षों में 35.34% रहा है। हालांकि, पिछले 1 साल में इस फंड के सालाना एसआईपी रिटर्न में 13.02% की गिरावट आई है, क्योंकि शेयर बाजार में काफी मंदी रही है।
लम्पसम निवेश पर रिटर्न
पिछले 1 साल में इसका लम्पसम निवेश पर रिटर्न 6.03% रहा है। पिछले 2 वर्षों में इसने 131.42% रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसने 127.53% रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में इसने 148.83% रिटर्न दिया है। पिछले 2 वर्षों में, इसका सालाना रिटर्न 52.13% रहा, जो कि कैटेगरी एवरेज 30.89% से बहुत अधिक है। इसके साथ ही पिछले 3 वर्षों में, इसका वार्षिक रिटर्न 31.49% रहा है, जो कि 14.21% की कैटेगरी एवरेज से अधिक है।
ये है बाकी जानकारी
क्वांट टैक्स प्लान एक ईएलएसएस स्कीम है जिसकी एनएवी 209.71 रु और एयूएम 1358.81 करोड़ रुपये है। फंड का ईआर 0.57% है, जबकि कैटेगरी औसत 1.09% है, जो निवेशकों के लिए काफी लाभदायक है। इस फंड के टॉप 10 इक्विटी निवेश में आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, वेदांत लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड शामिल हैं।
आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज (ईएलएसएस) फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
पिछले 1 साल में एसआईपी रिटर्न (एब्सॉल्यूट रिटर्न) -8.97 फीसदी है, जबकि पिछले 2 वर्षों में इसने 15.89% रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसने 34.64% रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 5 वर्षों में इसने 44.76% रिटर्न दिया है। इसके एसआईपी से वार्षिक रिटर्न पिछले 2 वर्षों में 14.88% और पिछले 3 वर्षों में 20.30% रहा। हालांकि, बाजार में मंदी के रुख के कारण पिछले 1 साल में इस फंड का सालाना रिटर्न 16.17% गिर गया है।
ये है लम्पसम निवेश पर रिटर्न
पिछले 1 साल में इस लम्पसम रिटर्न 0.99%, पिछले 2 साल में 84.76 फीसदी और पिछले 3 सालों में 53.60 फीसदी रहा है। पिछले 2 वर्षों में इसका वार्षिक रिटर्न 35.87% रहा, जो कि कैटेगरी एवरेज 30.89% से थोड़ा अधिक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications