Tax Saving Mutual Fund: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) आज निवेशकों के बीच काफी प्रसिद्ध है. क्योंकि इसमें अच्छा खासा रिटर्न मिल जाता है. म्यूचुअल फंड कई तरह की स्कीम ऑफर करता है. आज हम ऐसे म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे बात करेंगे, जिसमें आपको सेक्शन 80सी (Section 80C) के तहत भारी छूट मिल जाती है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं कि इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (Equity Linked Saving Scheme) की. इसे ईएलएसएस (ELSS) भी कहा जाता है. इस स्कीम में इनकम टैक्स सेक्शन 80सी के तहत आपको टैक्स में भारी छूट मिल जाती है. इसलिए म्यूचुअल फंड की इस स्कीम को टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड स्कीम भी कहा जाता है.
म्यूचुअल फंड की सिर्फ इस स्कीम में ही आपको टैक्स छूट मिलती है. इसलिए यह स्कीम लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध भी है.
कितने रुपये तक मिलेगी छूट?
ईएलएसएस में लगाए गए निवेश राशि को इक्विटी मार्केट में लगाया जाता है. इस स्कीम में इनकम टैक्स धारा 80सी के तहत एक फाइनेंशियल ईयर में 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिलती है. यह भी कह सकते है कि ईएलएसएस स्कीम आपको एक लाख रुपये के कैपिटल गेन में टैक्स छूट देती है.
इस स्कीम का लॉक इन पीरियड 3 साल तक का है. वहीं नेशनल सेविंग स्कीम (एनएससी) और बैंक की टैक्स सेविंग एफडी का लॉक इन पीरियड 5 साल तक का होता है.
500 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश
म्यूचुअल फंड की ईएलएसएस में आप एसआईपी के जरिए भी पैसा निवेश कर सकते हैं. ईएलएसएस स्कीम में आपको बजट के हिसाब से विकल्प दिए जाते हैं. आप इस स्कीम को महज 500 रुपये के साथ भी शुरू कर सकते हैं. वहीं अधिकतम निवेशक की इसमें कोई सीमा नहीं रखी गई है. इस स्कीम में आपको पोस्ट ऑफिस और बैंक से बेहतर रिटर्न मिलते है. इसके साथ ही आप टैक्स बेनिफिट का फायदा भी उठा सकते हैं.
यह भी पढ़े: World Senior Citizen Day: बुढ़ापे में होगी पक्की कमाई, पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम में मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications