शेयर बाजार में लगातार तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. बाजार गुरुवार को लगातार 5वें दिन कमजोरी दर्ज की गई. लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बाजार में निवेशक सतर्क स्टांस पर हैं. ग्लोबल संकेत भी कमजोर हैं. अमेरिकी और एशियाई बाजारों में बिकवाली है. डॉलर और बॉन्ड यील्ड में तेजी है. इन सब ट्रिगर्स से भारतीय शेयर बाजारों में बिकवाली है. लेकिन चुनिंदा शेयर Q4 नतीजों के दम पर जबरदस्त तेजी दिखा रहा. कमजोर बाजार में करीब 19% की मजबूती दिखाने वाला शेयर इमामी लिमिटेड का शेयर फोकस में है. नतीजों के बाद शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने बुलिश रेटिंग दी है.
Q4 में अनुमान से बेहतर नतीजे
Emami Ltd के शेयर में तेजी की वजह Q4 नतीजों के साथ-साथ मैनेजमेंट कॉल भी है. इसके चलते शेयर पर ब्रोकरेज फर्म्स ने टारगेट को बढ़ा दिया है. Q4 में कंपनी की कुल आय में 7% की ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि अनुमान 4% की थी. वॉल्युम ग्रोथ भी 6% रही. ग्रॉस मार्जिन में भी 2.7% की सु्धार दिखी. सर्द का सीजन आगे बढ़ने से प्रोडक्ट्स में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई. बोरोप्लस 33% और हेल्थकेयर 10% की ग्रोथ दिखाई. इसके अलावा पेन मैनेजमेंट में 9% की ग्रोथ दर्ज की गई.
मैनेजमेंट की पॉजिटिव कमेंट्री
Emami Ltd अपने डिस्ट्रिब्युशन नेटवर्क को बढ़ा रहा है, जिससे ग्रोथ को सपोर्ट मिला. इंटरनेशनल कारोबार भी मार्च तिमाही में अच्छा रहा. एडवर्टाइजमेंट खर्चे अब आय का 20% हो गया है, जोकि पहले 15% ही था. मैनेजमेंट ने पॉजिटिव कमेंट्री दी है. इसमें मैनेजमेंट ने कहा कि ग्रामीण मांग में सुधार देखने को मिल रहा है, जोकि आगे भी बरकरार रहने की उम्मीद है. FY25 में 2-2.5% की प्राइस हाइक करने की योजना है. कंपनी ने घरेलू और विदेशी कारोबार में डबल डिजिट की रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान जताया है.

Emami Ltd पर ब्रोकरेज की राय
Emami Ltd पर ग्लोबल ब्रोकरेज ने रेटिंग बढ़ाई है. शेयर पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी. शेयर पर टारगेट 580 रुपए से बढ़ाकर 630 रुपए कर दिया है. गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की रेटिंग के साथ 640 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया, जोकि पहले 560 रुपए प्रति शेयर का था. HSBC ने स्टॉक पर होल्ड की रेटिंग के साथ 510 रुपए का टारगेट दिया है.
Emami Ltd स्टॉक का रिटर्न
इमामी का शेयर 30 मई को 619 रुपए का हाई बनाया, जोकि 52-लीक हाई है. फिलहाल शेयर 15% की मजबूती के साथ 597 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा. शेयर 3 महीने में करीब 30% उछल चुका है. शेयर ने निवेशकों को सालभर में करीब 50% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. BSE पर कंपनी की मार्केट वैल्यू 26,581.91 करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications