कोरोना वायरस भारत में तेजी से फैल रहा है, ऐसे में निजी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है। इसी बात पर ध्यान देते हुए रिलायंस जियो ने बड़ा ऐलान किया है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस भारत में तेजी से फैल रहा है, ऐसे में निजी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है। इसी बात पर ध्यान देते हुए रिलायंस जियो ने बड़ा ऐलान किया है। जियो के इंटरनैट बूस्टर पैक्स में अब यूजर्स को दोगुना डाटा मिलेगा। यानी अगर आप पहले से कोई पैक चला रहे हैं और उसका डेली हाइस्पीड डाटा खर्च हो जाता है तो आप इन पैक्स की मदद ले सकते हैं। जियो : 4G डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में सबसे तेज ऑपरेटर ये भी पढ़ें
प्रीपेड प्लान वाउचर्स में बदलाव
कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान वाउचर्स में बदलाव किया है। जिसके बाद ग्राहकों को ज्यादा डाटा मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर अगर आपके मौजूदा पैक में आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी हाईस्पीड डेटा मिल रहा है तो इसकी लिमिट खत्म हो जाने के बाद आप इन पैक्स का उपयोग कर सकते है। जियो ने जिन चार 4जी प्लान्स में बदलाव किए हैं, उनमें 11 रुपये, 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये के वाउचर्स शामिल हैं। बता दें कि कंपनी ने 151 रुपये के प्लान में कोई बदलाव नहीं किया है।
जानिए किन पैक में कितना मिलेगा डाटा
11 रुपये के प्लान में पहले 400 एमबी डाटा दिया जाता था, अब इसमें कंपनी 800 एमबी डाटा के अलावा नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 75 मिनट्स भी दे रही है। इसी तरह 21 रुपये के प्लान के बारे में बात करें तो पहले ग्राहकों को 1 जीबी डाटा मिलता था। अब इस प्लान में 2 जीबी डाटा तो मिलेगा ही साथ ही ऑफ नेट कॉलिंग के लिए 200 मिनट्स भी मुफ्त मिलेंगे। वहीं, 51 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें अब 6 जीबी डाटा मिलेगा। जो कि पहले 3 जीबी था। साथ ही 500 मिनट्स एक्स्ट्रा मिलेंगे। 101 रुपये के प्लान में अब जियो 12 जीबी डाटा और एक हजार मिनट दे रहा है। जबकि पहले इसमें सिर्फ 6 जीबी डाटा मिलता था।
वोडाफोन के इस प्लान में डेटा और फ्री कॉलिंग
वोडाफोन ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ डबल डेटा ऑफर शुरू किया है। लेकिन यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए है। वोडाफोन के 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ डबल डेटा का फायदा दिया जा रहा है।
- 249 रुपये वाले वोडाफोन प्लान के साथ यूजर को हर दिन 3जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 399 रुपये वाले वोडाफोन प्लान के साथ हर प्रतिदिन 3जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस और 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ बिना किसी एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- बात करें वोडाफोन के 599 रुपये वाले प्लान की तो इसमें हर रोज 3जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ बिना किसी एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- जानकारी दें कि सभी वोडाफोन प्लान्स के साथ मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर को वोडाफोन प्ले और ज़ी5 का भी फ्री एक्सेस मिलता है। दूसरी तरफ, रिलायंस जियो के ऊपर बताए गए सभी प्लान्स के साथ मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर को जियो टीवी, जियो मनी आदि का फ्री एक्सेस मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications