नयी दिल्ली। पूरा देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन में है। बाहर निकल कर काम करना मुमकिन नहीं है। सिर्फ जरूरी सुविधाओं की ही इजाजत दी गई है। ऐसे में लोग घर पर इंटरनेट का इस्तेमाल भरपूर कर रहे हैं, जिससे डेटा की खपत में भी इजाफा हुआ है। मगर डेटा के लिए आपको पैसे चुकाने होंगे। इसलिए अगर आप मुफ्त में एंटरटेनमेंट खोज रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। लॉकडाउन में बोर होने वालों को टीवी पर मुफ्त में कुछ चुनिंदा टीवी चैनल देखने को मिलेंगे। यानी आपको मिलेगा मुफ्त में एंटरनेटमेंट। जी हां, दरअसल इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) ने शनिवार को कहा कि प्रमुख ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क दो महीने के लिए डीटीएच और केबल नेटवर्क पर मुफ्त में चार टीवी चैनल दिखाएंगे।
ये चैनल मिलेंगे फ्री
आईबीएफ की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक सोनी का सोनी पल, स्टार इंडिया का स्टार उत्सव, ज़ी टीवी द्वारा संचालित ज़ी अनमोल और वायाकॉम 18 के कलर्स का चैनल कलर्स रिश्ते पूरे देश में सभी डीटीएच और केबल नेटवर्क पर दो महीने की अवधि के लिए सभी दर्शकों के लिए फ्री में उपलब्ध होगा। यानी आपको इन चैनलों के लिए कोई भी पैसा नहीं चुकाना होगा और आप निरंतर ये चारों चैनल 2 महीने तक मुफ्त में देख सकेंगे।
लोगों का मनोरंजन करना उद्देश्य
आईबीएफ के मुताबिक ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री को लगता है कि इससे उन लोगों को एंटरटेनमेंट, स्फूर्तिदायक सामग्री और लॉकडाउन की अवधि के दौरान राहत मिलेगी जो इस समय अपने घरों तक सीमित हैं। इस फैसले घरों में एक तरह से कैद लोगों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। आईबीएफ के सदस्यों का कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप के कारण विज्ञापन राजस्व प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए इंडस्ट्री को गंभीर अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ रहा है।
आगे आए 4 नेटवर्क
आईबीएफ के अनुसार ऐसे समय जब कोरोनावायरस से निपटने के लिए देश जंग की स्थिति में है इन चार प्रमुख प्रसारण नेटवर्कों ने आगे आकर दो महीने की अवधि के लिए चार चैनलों के सभी टैरिफ और शुल्कों को माफ करने का फैसला किया है। भारत में कोरोनावायरस के कारण अब तक 25 मौतें हो चुकी हैं, जबकि 979 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। हालांकि इनमें 87 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोनावायरस न एक-दूसरे से न फैले इसलिए सरकार ने देश में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications