नयी दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है प्रोविडंट फंड। एम्प्लॉई प्रोविडंट फंड (ईपीएफ) में आपका पैसा भी जमा होता है ईपीएफओ की तरफ उस पैसे पर ब्याज भी मिलता है। रिटायरमेंट तक आपके पीएफ अकाउंट में अच्छी खासी रकम जमा हो सकती है। जहां तक ब्याज का सवाल है तो एक बार ईपीएफ खाता निष्क्रिय हो जाए तो उस डेट से आगे आपको कोई ब्याज नहीं दिया जाता। जी हां उन वजहों पर ध्यान देना जरूरी है जिनमें आपके ईपीएफ खाते में ब्याज नहीं दिया जाता। ईपीएफओ के दिशानिर्देशों के अनुसार ऐसी 4 स्थितियां हैं जिनके तहत ग्राहक को ईपीएफ खाते पर ब्याज नहीं मिलता है। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में।
55 साल के बाद रिटायर होने पर
ये पहला बड़ा कारण जिसके चलते आपको ईपीएफ खाते पर ब्याज नहीं मिलेगा। 55 वर्ष की आयु के बाद सेवा से रिटायर होने पर ग्राहक को ईपीएफ खाते पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा।
विदेश में बस जाने पर
अगर ईपीएफ ग्राहक हमेशा के लिए देश से बाहर किसी अन्य देश में हमेशा के लिए बस जाए तो इस कंडीशन में भी ईपीएफ खाते में जमा राशि पर ब्याज का भुगतान नहीं किया जाता।
मृत्यु होने पर
ईपीएफ खाते पर ग्राहक की मृत्यु की स्थिति में भी ब्याज नहीं दिया जाता। ये तीन कारण सरल हैं।
ये है अहम वजह
यदि सर्विस की अवधि पूरी होने के 36 महीनों बाद तक ग्राहक की तरफ से कोई क्लेम न किया जाए तो भी ब्याज का भुगतान नहीं होता। अन्य शब्दों में ग्राहक के नौकरी छोड़ने के 36 महीनों के भीतर अपनी बकाया राशि को वापस लेने के लिए आवेदन नहीं करने पर ईपीएफ बैलेंस पर ब्याज नहीं मिलता। लेकिन 36 महीने तक पीएफ बैलेंस पर ब्याज मिलता रहेगा।
टैक्स पर मिलती है छूट
इसके अलावा ध्यान रखें कि कर्मचारी को देय ईपीएफ बैलेंस टैक्स फ्री होता है, बशर्ते उसने पांच साल या उससे अधिक की अवधि में लगातार सर्विस दी हो। यह भी ध्यान दें अगर आपने विभिन्न संगठनों में काम किया है और यदि ईपीएफ बैलेंस अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता रहा तो यह माना जाता है कि आपने टैक्सेशन के उद्देश्य से पांच साल या उससे अधिक समय तक लगातार सर्विस दी है।
इस बार 2 बार में मिलेगा पूरा ब्याज
ईपीएफओ ने ईपीएफ पर वित्त वर्ष के लिए 2019-20 8.5 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करने का ऐलान किया। मगर इस बार आपके पीएफ फंड पर ये पैसा एक में नहीं बल्कि 2 किस्तों में आएगा। ईपीएफओ ने ऐलान किया कि ये ग्राहकों के ईपीएफ खाते में 8.15 प्रतिशत ब्याज अभी क्रेडिट करेगा, जबकि बाकी 0.35 प्रतिशत ब्याज इस साल दिसंबर में ग्राहकों के खाते में जमा किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications