Cyber Fraud: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने सभी को चेतावनी दी है. यह चेतावनी साइबर फ्रॉड को लेकर है. जब भी आप ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट खोलते हैं, तो आपके सामने एक पॉप-अप बॉक्स आएगा. इस बॉक्स में सभी को बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के बारे में चेतावनी दी गई है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन श्रम मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है. ईपीएफओ के तहत सभी कर्मचारियों को पेंशन दी जाती है. कर्मचारियों की सैलरी का 12 फीसदी हिस्सा ईपीएफओ में जाता है. ईपीएफओ ने अपने सभी कर्मचारियों को बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के बारे चेतावनी दी है.
आप जब भी ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट खोलते हैं, तो आपको ये चेतावनी पॉप-अप बॉक्स के रूप में दिख जाएगी.
ईपीएफओ ने इस बॉक्स के जरिए बताया कि कोई भी व्यक्ति ईपीएफ खाते का यूएएन नंबर और पासवर्ड शेयर ना करें.इसके अलावा इसे सुरक्षित रखें. क्योंकि हाल ही में लगातर साइबर फ्रॉड बढ़ रहे हैं. इसकी बड़ी वजह यूएएन नंबर और पासवर्ड हो सकती है.
वेबसाइट पर आ रहा है पॉप-अप मैसेज
आप जैसे ही ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाते हैं, आपके सामने एक पॉप-अप बॉक्स आता है. इस पॉप-अप बॉक्स के जरिए सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी जा रही है.
पॉप-अप बॉक्स में लिखा जा रहा है कि कोई भी अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड को संभाल कर रखें. इसे कहीं भी शेयर ना करें. क्योंकि इसकी लगातर चोरी हो रही है. साइबर ठग यूएएन नंबर और पासवर्ड के जरिए फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं.
संभाल कर रखें पासवर्ड और यूएएन नबंर
साइबर फ्रॉड यूएएन नंबर और पासवर्ड की सहायता से फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं. इसलिए आपको यूएएन नंबर और पासवर्ड को सुरक्षित रखने की जरूरत है. इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि अगर आप ईपीएफ वेबसाइट पर लॉगइन करते हैं, तो अपने पर्सनल डिवाइज का ही इस्तेमाल करें. अगर आपने कभी भी किसी और के डिवाइज में ईपीएफ लॉगइन किया है, तो आप सुरक्षा के लिए अपना पासवर्ड बदल सकते हैं.
साइबर फ्रॉड से खुद को ऐसे बचाएं
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने सिर्फ अपने कर्मचारी को चेतावनी ही नहीं दी है. ईपीएफओ ने चेतावनी के साथ-साथ कुछ ऐसे उपाए भी बताए है, जिसके जरिए वे साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं.
ईपीएफओ ने कर्मचारियों को बताया है कि वे अपने पर्सनल डिवाइज जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्टफोन में यूज करने से पहले लाइसेंस प्राप्त एंटी-वायरस/एंटी-मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं. इससे वे फ्रॉड से बचाव कर पाएंगे. इसके अलावा हमेशा अपने डिवाइस को हमेशा अपडेट और पैच रखने की कोशिश करें.
इसके अलावा किसी के साथ भी अपना पासवर्ड शेयर ना करें और ना ही कोई ओटीपी भेजें. इसके अलावा आप अपने पासवर्ड को जटिल से जटिल बनाए, जिससे इसका अंदाजा आसानी से ना लगाया जा सकें.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications