नई दिल्ली, अगस्त 15। एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड (ईपीएफ) भविष्य के लिए निवेश पर ना सिर्फ आकर्षक ब्याज देता है बल्कि निवेश करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार लोगों के लिए इंश्योरेंस भी उपलब्ध कराता है। ईपीएफओ में निवेश करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार को 7 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है। ईपीएफओ में निवेश के करने पर रिटायरमेंट फंड के साथ-साथ बीमा और पेंशन का लाभ भी मिल सकता है। चलिए हम आज आपको बताते हैं कि असमय मृत्यू के बाद निवेशक के पिरवार के लोगों को कितना बीमा कवर मिलता है।
एंप्लॉयीज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस से मिलता है लाभ
ईपीएफओ अपने निवेशकों को एंप्लॉयीज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (ईडीएलआई) स्कीम के तहत बीमा कवर का बेनेफिट देता है। पहले ईपीएफओ में निवेश करने वाले निवेशको को 2.5 लाख रुपये का इंश्योरेंस मिलता था। सरकार ने बाद में बीमा कवर की राशी को बढ़ा कर 7 लाख रुपए कर दिया। ईपीएफओ कर्मचारियों के लिए एक कंप्लिट भविष्य निधि निवेश विकल्प है, ईपीएफओ में निवेश कर्चारियों के भविष्य के जरूरतो के लिए बेहतर विकल्प है।
नॉमिनेशन फॉइल करना होगा
ईपीएफओ में निवेश के साथ मिलने वाले बीमा कवर को पाने के लिए आपको नॉमिनेशन फाइल करना होगा। ईपीएफओ ने सभी निवेशको से अपील की है कि निवेशक जल्द ही ई-नॉमिनेशन फाइल कर लें। नॉमिनेशन फाइल करने के बाद ही बीमा कवर का बेनेफिट निवेशक और उनके परिवार के सद्स्यों को मिल सकेगा।
नॉमिनेशन फाइल करने का प्रोसेस
- आपको ईपीएफओ के वेबसाइट पर जाकर सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
- ऑफको एंपलाइज सेक्शन का विकल्प दिखेगा, इसपर क्लिक करें.
- नए पेज पर जाने के बाद मेंबर यूएएन/ऑनलाइन सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करें.
- आपको ई-सेवा के पोर्टल पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, यहा यूएएन और पासवर्ड को सबमिट कर के लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद ड्रॉप डाउन मेन्यू में मैनेज टैब पर जाकर ई नॉमिनेशन के विकल्प को चुनें। आपको यहा अपने फैमिली डिक्लरेशन को अपडेट करना है.
- ऐड फैमिली डिटेल्स के विकल्प पर जाए और नॉमिनेशन डिटेल्स के विकल्प को चुनें। यहा आप किसे कितना राशि मिलेगी इसकी घोषणा करेंगे।
- डिटेल भरने के बाद ईपीएफ नॉमिनेशन के विकल्प पर क्लिक करें। आपको नए पेज पर रिडायरेक्ट किया जाएगा, यहा आप ई-साइन ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। ओटीपी भरने के बाद यह पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications