
EPFO increased the interest rate : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ब्याज दरों में बढ़त की घोषणा की है। ईपीएफओ चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 8.15 फीसदी ब्याज देगा। अभी तक ईपीएफओ 8.10 फीसदी ब्याज दे रहा था। इस प्रकार से 0.05 फीसदी ब्याज ज्यादा मिलेगा।
यह जानकारी समाचा एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के आधार पर दी है। इस वक्त ईपीएफओ की दो दिन की बैठक चल रही है। इसी दौरान यह जानकारी सामने आई है। यहां पर एक बात ध्यान रखना चाहिए कि यह ब्याज दरें तब लागू मानी जाएंगी, जब वित्त मंत्रालय इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा। अभी ईपीएफओ का ट्रस्टी बोर्ड ब्याज दरों को लेकर अपनी सिफारिश केन्द्रीय वित्त मंत्रालय को भेजेगा। इसके बाद मंत्रालय इस पर विचार करके फैसला लेगा।
एक बार जैसे ही वित्त मंत्रालय की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, ईपीएफओ पेंशन खाताधारकों के खाते में नई ब्याज दरों के हिसाब से ब्याज की गणना करके क्रेडिट करना शुरू कर देगा। हर साल यही प्रक्रिया अपनाई जाती है।
आज तय हुई अगर लागू हो जाती हैं, तो यह वीपीएफ खाताधारकों पर भी लागू मानी जाती हैं। यानी ऐसे खाताधारकों को भी यह ब्याज दिया जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों का पैसा ट्रस्ट के रूप में कार्यरत संगठनों के पास है, उन पर भी यह ब्याज दरें लागू होंगी।
कर्मचारी भविष्य निधि एक जरूरी कटौती है, जो देश के हर कर्मचारी के वेतन से होती है। यह कर्मचारी चाहे सरकारी क्षेत्र में नोकरी करता हो या निजी क्षेत्र में। उसके वेतन से एक तय हिस्सा काट कर ईपीएफओ में जमा किया जाता है। यह पैसा कर्मचारी के रिटायर होने पर उसे ब्याज के साथ वापस किया जाता है।
ईपीएफओ अपने हर खाताधारक को अपना पेंशन अकाउंट ऑन लाइन चेक करने की सुविधा देता है। कोई भी खाताधारक किसी भी वक्त अपना खाता ऑनलाइन चेक कर सकता है।

More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications