नई दिल्ली, सितंबर 09। ईपीएफओ अपने निवेशकों को नई निवेश योजना देने की तैयारी कर रहा है। ईपीएफओ निवेशक के जोखिम लेने की क्षमता और उसके उम्र के आधार निवेश के विकल्प देने की तैयारी में है। ईपीएफओ की योजना है कि पेंशन खाताधारकों की उम्र के हिसाब से, उनके कुल निवेश में से बड़े हिस्से को इक्विटी यानि शेयर बाजार में निवेश करने का विकल्प दिया जाए। इससे निवेशकों को ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होगी। जिन खाताधारकों की उम्र ज्यादा है उनके पैसे को बांड या सुरक्षित डेट में निवेश करने का विकल्प तैयार किया जाएगा। ईपीएफओ निवेशकों को ज्यादा निवेश देने के लिए यह योजना तैयार कर रही है।
15 प्रतिशत फंड ही इक्विटी में होता है निवेश
वर्तमान में ईपीएफओ जमा फंड का केवल 15 फीसदी ही इक्विटी यानि शेयर बाजार में निफ्टी या सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश कर सकता है। मौजूदा समय की बात करें तो ईपीएफओ के पसा कुल 15 लाख करोड़ रुपये का कॉरपस है। देशभर में ईपीएफओ के कुल 6 करोड़ खाताधारक हैं। ईपीएफओ की योजना है कि खाताधारकों को ज्यादा रिटर्न देने के कुल जमा फंड का 25 फीसदी हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया जाए। प्रस्ताव तो बनाया गया है लेकिन अभी इस योजना को ईपीएफओ बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली है।
कई जगह पैसे को निवेश करने की है योजना
ईपीएफओ प्राविंडेट फंड और पेंशन फंड की जमा राशि को अलग अलग निवेश करने की योजना पर विचार कर रहा है। नई योजना के तहत खातधारकों के उम्र और उनके जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर उनकी बचत में से अलग-अलग जगह निवेश किया जाएगा। इसतरह कम उम्र के लोगों के फंड में जमा बड़े हिस्से को इक्विटी में निवेश किया जाएगा तो उम्रदराज लोगों के निवेश को सुरक्षित जगहों पर निवेश करने का विकल्प रखा जाएगा। पेंशन फंड में जमा रकम को ईपीएफओ इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर में निवेश कर सकती है।
2021-22 में मिला है 8.10 प्रतिशत रिटर्न
ईपीएफओ ने बचत पर वित्त वर्ष 2021-22 में अपने खाताधारकों को 8.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यह ब्याज दर किसी भी बैंक द्वारा दिए जाने वाले रिटर्न से कहीं ज्यादा है। लेकिन लंबे समय सीमा के लिए इस प्रकार के निवेश के तरीकों से ज्यादा रिटर्न देना संभव नहीं है. इसलिए निवेश के तरीकों में बड़े बदलाव की तैयारी की योजना बनाने की तैयारी की जा रही है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications