Equity-Contra Fund : एसबीआई कॉन्ट्रा फंड एसबीआई म्यूचुअल फंड की तरफ से पेश किया गया एक टॉप रेटेड इक्विटी म्यूचुअल फंड है। इस फंड ने एसआईपी के साथ-साथ लम्पसम निवेश पर भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इसने लम्पसम निवेश पर अपने बेंचमार्क की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया। आगे जानिए इस फंड की सारी जरूरी डिटेल।

एयूएम और एनएवी
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड को 14 जुलाई 1999 को लॉन्च किया गया था। यह एक 19 साल पुराना ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड है। यह कॉन्ट्रा कैटेगरी का इक्विटी फंड है जिसमें कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। 31 अक्टूबर 2022 तक इसकी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 6,694 करोड़ रुपए है। डायरेक्ट प्लान के तहत - फंड का ग्रोथ ऑप्शन, इसकी नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) 15 नवंबर 2022 तक 243.0931 रुपये है।
मिली है स्टार रेटिंग
यह एक बेंचमार्क के रूप में एसएंडपी बीएसई 500 का उपयोग करता है। वैल्यू रिसर्च और क्रिसिल दोनों ने फंड को 5 स्टार रेटिंग दी है। हालांकि यह निवेश के लिए बहुत अधिक जोखिम वाला फंड है। यह स्कीम एक कॉन्ट्रेरियन निवेश स्ट्रेटेजी के बाद इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज के डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो में निवेश करके निवेशक को लंबी अवधि में लाभ कमाने के अवसर प्रदान करने का उद्देश्य रखती है।

न्यूनतम निवेश राशि कितनी
स्कीम में न्यूनतम निवेश राशि 5,000 रुपये और न्यूनतम एसआईपी निवेश 500 रुपये है। वहीं अतिरिक्त न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपये और न्यूनतम बैलेंस 1,000 रुपये है। इसी तरह न्यूनतम निकासी राशि 500 रुपये है। एग्जिट लोड 365 दिनों के भीतर रिडम्पशन के लिए 1 फीसदी है। एक्सपेंस रेशियो डायरेक्ट प्लान के तहत 30 सितंबर 2022 तक 1.06 फीसदी।
चेक करें सालाना रिटर्न
लम्पसम निवेश रिटर्न
फंड ने 1 वर्ष में 11.16 फीसदी, 2 वर्ष में 41.45 फीसदी, 3 वर्ष में 31.61 फीसदी और 5 वर्ष में 15.34 फीसदी रिटर्न दिया है।
एसआईपी रिटर्न
फंड ने 1 वर्ष में 22.85 फीसदी, 2 वर्ष में 26.44 फीसदी, 3 वर्ष में 36.51 फीसदी (इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा करीब करीब डबल हो गया होगा) और 5 वर्ष में 25.28 फीसदी रिटर्न दिया है।

कैसा है पोर्टफोलियो
इस फंड का लगभग 88.06 फीसदी पैसा इक्विटी में निवेश किया गया है। बाकी 9.27 फीसदी डेब्ट में है और 2.67 फीसदी कैश और कैश इक्विवेलेंट में है। फंड ने 75 शेयरों में निवेश किया है। इनमें प्रमुख तौर पर जिन सेक्टरों के शेयर हैं, उनमें फाइनेंस, टेक, एनर्जी, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, कंज्यूमर स्टेपल, मैटेरियल, मेटल और खनन, सर्विसेज, रसायन, कैपिटल गुड्स, कंस्ट्रक्शन, कंज्यूमर डिस्क्रेश्नरी, कम्युनिकेशंस, बीमा और टेक्सटाइल शामिल हैं।
ये हैं टॉप 10 शेयर
फंड की टॉप 10 होल्डिंग्स में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, ट्यूब इंवेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एस्टर डीएम हेल्थकेयर, आईटीसी, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा शामिल हैं। अगर आपकी आय कम है और आप बचत करते हैं तो उसे निवेश करें। अपनी आय का 20 फीसदी पैसा बचा कर निवेश करें। यदि आप हर महीने थोड़ा थोड़ा निवेश एसआईपी के जरिए करते हैं तो लंबी अवधि में एक बड़ा फंड तैयार हो जाएगा। बस आपको लगातार निवेश करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications